फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milind Soman Trolled: बर्तन धोने के लिक्विड का विज्ञापन करना मिलिंद सोमन को पड़ा भारी, बुरी तरह हो रहे ट्रोल

Sat, 10 Dec 2022 08:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग इंडस्ट्री के जाने-माने मॉडल मिलिंद सोमन बढ़ती उम्र में अपने आप को फिट रखने और अंकिता कोंडवाल के साथ रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। 57 के हो चुके मिलिंद फिटनेस के मामले में आज कल के अभिनेताओं को भी फेल करते हैं। जहां आए दिन अभिनेता अपनी फिटनेस वीडियोज को लेकर चर्चाओं में रहते हुए लोगों की प्रशंसा पाते हैं, वहीं इन दिनों मिलिंद अपने एक विज्ञापन के चलते लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, मिलिंद के हाल ही में शूट किए गए एक बर्तन धोने वाले विज्ञापन के लिए लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मिलिंद सोमन - फोटो : social media
मिलिंद सोमन सिनेमा में हमेशा कुछ हटकर करने के लिए जाने जाते हैं। जहां एक तरफ वह कंगना रणौत निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' में अपने रोल के लिए चर्चाओं में हैं, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में मिलिंद सोमन बर्तन धोने वाले लिक्विड का विज्ञापन करने के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस विज्ञापन का विडियो साझा किया है, जिसमें वह जिम में एक लड़के के जरिए लोगों को बर्तन आसानी से धोने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता का यह विज्ञापन उनको लोगों के निशाने पर ले आया है और नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। 
Vivek Agnihotri: द वैक्सीन वॉर पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया बड़ा अपडेट, रिसर्च हुई पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन

3 of 4
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
साझा किया गया विज्ञापन के इस वीडियो को देख नेटिजन्स भड़क गए हैं। उनका मानना है कि यह विज्ञापन जेंडर स्टीरियोटाइप है और इसमें केवल पुरुषों को टारगेट किया जा रहा है। लोग इस पर कमेंट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'नहाना नहीं है बर्तन धोने है इसमें जेंडर कहां से आ गया।' दूसरे ने लिखा, 'मिलिंद आप कोई और अच्छे विज्ञापन चुन सकते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या बकवास है अब बर्तन में भी जेंडर।' इतना ही नहीं एक ने तो मिलिंद पर काम को जेंडराइज करने का आरोप भी लगा दिया है। लोग लगातार इस वीडियो में इसी तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Shehnaaz Gill: विक्की कौशल की आंखों में खोईं शहनाज गिल, बोलीं- इतना हैंडसम मुंडा हो तो...
विज्ञापन

4 of 4
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिटनेस फ्रीक अभिनेता मिलिंद सोमन 'इमरजेंसी' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 3 अप्रैल, 1914 को पंजाब के अमृतसर में जन्में सैम भारतीय सेना का एक अहम हिस्सा थे और उनकी ख्याति भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान तक फैली थी। मिलिंद के लुक की बात करें तो वह फील्ड मार्शल सैम के रूप में जंच रहे हैं। यह फिल्म फिल्म अगले साल 25 जून, 2023 को रिलीज की जाएगी।  
Manushi Chhillar:कथित बॉयफ्रेंड संग फीफा विश्वकप एंजॉय कर रहीं मानुषी छिल्लर, तस्वीर में मुस्कुराते दिखे दोनों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें