फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोशूट्स की वजह से विवादों में रह चुके हैं मिलिंद सोमन, 25 साल पहले ही गर्लफ्रेंड के साथ हुए थे NUDE

Sat, 07 Nov 2020 11:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
जाने माने मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनपर अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अपने जन्मदिन के मौके पर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीर साझा कर दी थी। इस तस्वीर में वह गोवा बीच पर भागते हुए नजर आ रहे थे और उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। खैर यह पहली बार नहीं है जब वह विवादों में आए हों इससे पहले भी वह फोटोशूट्स की वजह से निशाने पर आ चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
सबसे पहले मिलिंद तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 1995 में एक जूते के विज्ञापन के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यूड फोटोशूट कराया था। मिलिंद की यह विवादित तस्वीर मॉडलिंग जगत में आइकॉनिक मानी जाती है। हालांकि उस वक्त भी मिलिंद की काफी आलोचना की गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
इस तस्वीर में मिलिंद और मधु सप्रे ने सिर्फ उस कंपनी के जूते पहने हुए थे। दोनों के बीच एक अजगर है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था। बवाल के बाद इसके फोटोग्राफर पीडी गुप्ता की गिरफ्तारी तक की नौबत आ गयी थी। 

 

4 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
1995 में ही मिलिंद अलिशा चिनॉय की सुपरहिट एल्बम मेड इन इंडिया के म्यूजिक वीडियो में फीचर हुए था। बता दें कि मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने मॉडलिंग के दिनों की पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। 55 की उम्र में भी बहुत फिट हैं। पीएम मोदी भी उनकी फिटनेस के कायल हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा था, 'साल 1989 में मेरा पहला विज्ञापन। मुझे कुछ घंटों के फोटोशूट के लिए 50000 रुपये ऑफर हुए थे और मैं हैरान हो गया था। मुझे लगा कि ये लोग पूरी तरह से पागल हैं। मैं उस समय 23 साल का था और मैं एक होटल में काम कर रहा था। मैं सोच रहा था कि क्या मुझे वेटर या फिर कुक के रूप में अपना करियर शुरू करना चाहिए। दुनिया एक अद्भुत जगह है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
चलिए दिखाते हैं वो तस्वीर जिसपर हंगामा है बरपा
यही वो तस्वीर है जिसे लेकर विवाद हो गया है। फिटनेस फ्रीक मिलिंद ने अपनी एक न्यूड फोटो पोस्ट की यूजर्स के रिएक्शऩ आने लगे। कई यूजर्स मिलिंद के लिए बर्थडे गिफ्ट के तौर पर अंडरगार्मेंट्स की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। वहीं कोल्वा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मिलिंद सोमन के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें