फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 साल की उम्र में दूल्हा बने मिलिंद सोमन की शादी की तस्वीर आई सामने, गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे

Sun, 22 Apr 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन
मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर की पिछले दिनों कई तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें दोनों रस्में निभाते हुए नजर आए, अब दोनों की शादी के बाद मंडप से पहली तस्वीर सामने आई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन और अंकिता ने मुंबई के अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिसमें मिलिंद और अंकिता दुल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। शादी के दौरान मिलिंद सोमन ने गोल्ड कलर का कुर्ता और पायजामा पहन रखा है तो वहीं अंकिता ने भी इसी कलर की साड़ी पहन रखी है, साथ में गोल्ड की मैच करती हुई ज्वैलरी पहनी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इससे पहले मिलिंद और अंकिता की मेंहदी और हल्दी की सेरेमनी पूरी हुईं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पीले कलर के लहंगे में अंकिता और सफेद रंग के कुर्ते में मिलिंद डांस करते भी दिखे।
 

4 of 5
मिलिंद सोमन
मिलिंद की मां भी अपनी बहू के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इन्हीं में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिलिंद और अंकिता फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के मशहूर गाने ‘इश्क सुफियाना’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे में इतने खोए हुए हैं कि इस प्यारे जोड़े से नजरें हटा पाना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन
कुछ दिन पहले ही मिलिंद सोमन और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर की ब्रेकअप की खबरें आई थीं लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर ऐसी अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें