फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mili Box Office Collection Day 7: सातवें दिन जान्हवी कपूर की 'मिली' का हुआ बुरा हाल, सिर्फ इतना हुआ कलेक्शन

Thu, 10 Nov 2022 10:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मिली' को लेकर चर्चा में हैं। और...'मिली' अपने खराब कलेक्शन को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, आपने सही सुना। फिल्म 'गुड लक जेरी' के बाद फैंस जान्हवी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ओटीटी पर रिलीज हुई 'गुड लक जेरी' में जान्हवी के अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की। इसके बाद 'मिली' के मेकर्स को उम्मीद थी कि जान्हवी दर्शकों को सिनमाघरों तक खींच पाने में सफल होंगी। मगर, 'मिली' की रिलीज के बाद मानो सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया!

Photos Of The Day: रेड ड्रेस में कातिलाना लगीं रवीना और अवनीत का शोख अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

2 of 4
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर की मिली की ओपनिंग ही ज्यादा खास नहीं रही। 4 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता दिखा। शनिवार-इतवार की छुट्टी में फिल्म के कलेक्शन में कुछ इजाफा हुआ। फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार को) 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे तीन (पहले इतवार) को 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कमाई का आंकड़ा निरंतर गिरता दिख रहा है। आज फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Freddy: कार्तिक आर्यन ने 'फ्रेडी' के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन, तस्वीर में दिखा एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
विज्ञापन

3 of 4
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन महज 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन फिल्म की कमाई आधे से भी कम हो गई। पांचवे दिन हल्की सी बढ़त के साथ फिल्म ने 34 लाख रुपये जुटा लिए। मगर, फिर छठे दिन फिल्म का कलेक्शन डगमगा गया और फिल्म सिर्फ 27 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर सकी। आज फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक सातवे दिन फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। 
 
दिन कलेक्शन
पहला दिन 50 लाख रुपये
दूसरा दिन 62 लाख रुपये
तीसरा दिन 64 लाख रुपये
चौथा दिन 29 लाख रुपये
पांचवां दिन 34 लाख रुपये
छठा दिन  27 लाख रुपये
सातवां दिन 25 लाख रुपये (शुरुआती अनुमानों के मुताबिक)
कुल 2.91 करोड़ रुपये


Anupam Kher: अनुपम खेर ने भारतीय सिनेमा की पहली फैमिली के साथ साझा किया पोस्ट, राजश्री को दिया सफलता का श्रेय
विज्ञापन

4 of 4
मिली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मिली' कमाई के मामले में अब तक 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पूरा नहीं छू पाई है। बता दें कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ सनी कौशल भी अहम रोल में आए हैं। यह पहला मौका है जब जान्हवी कपूर और सनी कौशल एक साथ पर्दे पर नजर आए हैं। 'मिली' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ में बनी फिल्म का नाम 'हेलन' था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म सस्पेंस से भरपूर है। 

Phone Bhoot Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही फिल्म की कमाई, सातवें दिन भी नहीं निकाल पाई बजट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें