फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: मीका सिंह का दावा केआरके ने बेचा मुंबई वाला घर, कहा-वापस आ जा, तू हमेशा मेरा बेटा रहेगा

Fri, 04 Jun 2021 11:54 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले फ्लॉप अभिनेता कमाल आर खान(केआरके) सलमान खान से पंगा लेने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान ने कमाल आर खान पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था वहीं केआरके का कहना था कि उन्होंने फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसके चलते उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले पर डीएसके लीगल की तरफ से बयान आया था कि इस केस का समीक्षा से कोई लेना देना नहीं है बल्कि ये अभिनेता को भ्रष्ट बताने और उन पर गलत आरोप लगाने की वजह से किया गया है। हालांकि ये मामला यहीं पर नहीं थमा। इसके बाद केआरके ने ट्वीट करना जारी रखा और उन्हें लेकर अब एक नई बात सामने आ रही है।

केआरके को लेकर मीका सिंह ने किया दावा

इस मामले में मशहूर गायक मीका सिंह पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने सलमान खान के सपोर्ट में बातें कहीं थीं जिसके बाद केआरके से उनकी लड़ाई शुरू हो गई। वहीं मीका को जवाब देते हुए केआरके ने कई सारे ट्वीट किए। इसके जवाब में मीका ने कहा था कि वो केआरके पर कोई केस वेस नहीं करेंगे बल्कि सीधा थप्पड़ मार देंगे। अब हाल ही में मीका सिंह ने केआरके को लेकर दावा किया है कि उन्होंने डर के मारे अपना घर ही बेच दिया है। उन्होंने कहा कि, 'केआरके तू मेरा बेटा है, मैं उनसे लड़ाई करता हूं जो मेरे बराबर हो'।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह और केआरके - फोटो : Twitter
मीका सिंह ने कहा कि, 'देख भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, यहां पर। छाती चौड़ी करके। तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं। तू मेरा बेटा है और हमेशा बेटा ही रहेगा। तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया। तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरी मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत,  मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है। इससे पहले भी मीका ने केआरके को लेकर कई खुलासे किए थे। बता दें कि सलमान से शुरू हुए इस विवाद पर जब मीका सिंह ने सलमान का पक्ष लिया था तो केआरके ने उन्हें 'चिरकुट' सिंगर बताया दिया था जिससे विवाद और बढ़ गया। वहीं इस विवाद में शाहरुख खान और गोविंदा का नाम भी बीच में आ गया था।
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले दिनों केआरके ने ट्वीट कर कहा था कि उनके साथ सलमान की हुई बहस में गोविंदा ने भी उनका साथ दिया है और इस पर उन्होंने धन्यवाद जताया था। केआरके की इस बात से फैंस हैरान थे कि आखिर गोविंदा केआरके के सपोर्ट में कैसे आ गए। हालांकि इस राज से खुद गोविंदा ने पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वो पिछले लंबे समय से केआरके के संपर्क में नहीं हैं। हो सकता है कि एक जैसे किसी नाम वाले दूसरे शख्स की वजह से कमाल आर कन्फ्यूज हो गए हों।


 

4 of 5
केआरके
इसके बाद केआरके ने भी कन्फ्यूजन दूर करते हुए कहा था कि वो गोविंदा के बारे में बात नहीं कर रहे थे। उन्होंने इस ट्वीट मे गोविंदा को भी टैग किया था। उन्होंने कहा कि वो जिस गोविंदा की बात कर रहे थे वो बॉलीवुड अभिनेता नहीं बल्कि उनके दोस्त हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं आपके बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अपने दोस्त के बारे में बात कर रहा था जिसका असली नाम गोविंदा है। अगर मीडिया के लोग इस पर खबर बना रहें हैं तो इसमें मेरा क्या कसूर है'?



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि केआरके पिछले काफी समय से इस विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए है। उन्होंने लगातार कई ट्वीट करते हुए कहा था कि सलमान खान ने कई लोगों का करियर बर्बाद किया है और अब वो सलमान का करियर बर्बाद कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान को लेकर खराब भाषा की भी इस्तेमाल किया था जिस पर सलमान के फैंस ने काफी नाराजगी जताई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें