फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका सिंह की गिरफ्तारी से लेकर 'केदारनाथ' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Fri, 07 Dec 2018 09:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mika singh - फोटो : file photo
यौन शोषण के आरोप में मीका गिरफ्तार
बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह को दुबई के अबु धाबी में हिरासत में लिया गया है। विवादों में घिरे रहने वाले मीका पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने मीका सिंह को हिरासत में लिया है। 

पढ़ें: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह दुबई में गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप
विज्ञापन

2 of 5
Zarine khan - फोटो : file photo
पूर्व मैनेजर के खिलाफ जरीन ने दर्ज कराई FIR
सलमान खान के साथ अपना करियर शुरू करने वालीं जरीन खान ने अपनी पूर्व मैनेजर के खिलाफ एफआईआआर दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जरीन खान और उनकी पूर्व मैनेजर के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को काफी मैसेज भी किए। ऐसे ही एक मैसेज में उनकी मैनेजर ने भद्दी भाषा का भी प्रयोग किया।

पढ़ें: जरीन खान ने पूर्व मैनेजर के खिलाफ कराई FIR, भद्दे मैसेज भेजने का लगाया आरोप
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath - फोटो : instagram
केदारनाथ आज बड़े पर्दे पर रिलीज
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में सारा के अलावा सुशांत सिंह राजपूत, पूजा गौर और नीतीश भारद्वाज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी साल 2013 में केदारनाथ में आई तबाही पर आधारित है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ रुपये है।

पढ़ें: केदारनाथ रिव्यू: पहली ही फिल्म में एक्टिंग से छा गईं सैफ की लाडली सारा, इस वजह से मात खा गई फिल्म

4 of 5
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
एकता कपूर के बैग से 60 हजार रुपये चोरी 
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में एकता कपूर ने लिखा है कि शनिवार को उनके बैग में डेढ़ लाख रुपये थे, जिसमें से 60 हजार रुपये किसी ने चुरा लिए हैं। एकता की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी तक 5 लोगों से पूछताछ की गई है।

पढ़ें: मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : Voot
बिग बॉस टीआरपी लिस्ट से बाहर
टीवी शोज की टीआरपी बताने वाला बार्क रिपोर्ट आ गया है। बिग बॉस का 12वां सीजन दर्शकों को रास नहीं आ रहा और ये शो टॉप 10 से बाहर है। वहीं एकता कपूर का सीरियल नागिन 3 एक बार फिर से पहले नंबर पर है। सीरियल लंबे समय से टॉप पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर कुंडली भाग्य और तीसरे नंबर पर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियल आइडल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें