फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी की 5 नई तस्वीरें और पंजाबी ढोल की थाप पर ठुमके, देखकर कहेंगे- कितनी क्यूट हैं

Fri, 07 Dec 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
सिंगर डांसर सपना चोधरी की 5 नई तस्वीरें और पंजाबी ढोल की थाप पर ठुमके, लटके-झटके देखकर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। उनका नया लुक इतना खूबसूरत है कि जो देखेगा वो देखता ही रह जाएगा। तस्वीरें और वीडियो दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी
सपना चौधरी की एक परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में म्यूजिक बजते ही सपना ठुमके लगाना शुरू कर देती हैं। म्यूजिक पंजाबी है और उस पर सपना के डांस ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही पार्टी का माहौल खुशनुमा हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी
सपना चौधरी का यह वीडियो किसी पार्टी का है, जिसमें कई लोग उनके साथ नजर आ रहे हैं। सपना चौधरी पंजाबी गाने पर डांस कर रही हैं और उनके आसपास मौजूद लोग भी थिरक रहे हैं। वैसे भी सपना चौधरी हो और उनका डांस न हो, तो मजे की बात ही नहीं होगी, हंगामा तो होना ही चाहिए।
 

4 of 5
सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का टीजर आ चुका है। इस फिल्म में वे लीड रोल में हैं। वे एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभा रही हैं। साथ ही वे इसमें कुछ स्टंट भी करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी
फिल्म में सपना के साथ फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और एक्ट्रेस अंजू जाधव लीड रोल में हैं। फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके डायरेक्टर हादी अली हैं। अक्टूबर महीने के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें