फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूद अली: वो कॉमेडियन जो हीरो से भी ज्यादा फीस लेता था, इनकी फिल्म देखने के लिए लगती थी लंबी लाइन

Wed, 29 Sep 2021 10:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महमूद अली - फोटो : ट्विटर
अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद अली का आज जन्मदिन है। हालांकि अपना जन्मदिन मनाने के लिए वे इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें हमेशा ही याद करते हैं। एक्टर महमूद अली का जन्म 29 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था और 23 जुलाई, 2004 को महमूद इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए।

हीरो से भी ज्यादा फीस लेते थे महमूद अली
उनकी यादगार फिल्मों में कुछ हैं- भूत बंगला, पड़ोसन, बॉम्बे टू गोवा, गुमनाम, कुंवारा बाप। उन्होंने अपने दौर के लगभग सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम किया। उनकी लोकप्रियता का आलम कुछ ऐसा था कि उन्हें फिल्म के लीड हीरो से भी ज्यादा फीस ऑफर होती थी। वो अकेले ऐसे एक्टर थे, जो दर्शकों को अपनी एक्टिंग से खूब हंसाते और खूब रुलाते भी थे। चलिए महमूद के जन्मदिन पर एक नजर उनके जीवन पर...
विज्ञापन

2 of 6
महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
महमूद के पिता मुमताज अली बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे। घर की माली हालत ठीक ना होने के कारण शुरुआती दिनों में महमूद ने अंडे बेचने और टैक्सी चलाने जैसे काम भी किए। साल 1943 में उन्हें पहली बार बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'किस्मत' में किस्मत आजमाने का मौका मिला था। अपने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में हों महमूद को पिक्चर हिट
उस दौरान किसी एक्टर के लिए तालियां बजती थी तो वो महमूद थे। जब शूट खत्म होता तो महमूद के लिए जमकर तालियां बजाईं जाती थीं। महमूद अकेले ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर में हीरो के साथ होती थी। लोग सिनेमाघरों में महमूद को देखने जाया करते थे। आलम ये था कि डायरेक्टर को भी ये बात अच्छी तरह पता होती थी कि अगर पिक्चर हिट करनी है, तो महमूद को अपनी फिल्म में लेना ही होगा। मैं सुंदर हूं फिल्म के लिए महमूद को आठ लाख रुपये मिले थे जबकि फिल्म के हीरो विश्वजीत को 2 लाख।

4 of 6
mehmood
जरूरत मंद लोगों की मदद करते थे महमूद
महमूद कई परिवार वालों की चोरी-छिपे मदद भी खूब किया करते थे। जिसे भी पैसों की जरूरत होती थी, उनके घर पैसे भिजवाते थे। महमूद खुद गरीबी से उठकर आए थे, ऐसे में वो गरीबों का दुख खूब समझते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन-महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन को दिया आसरा
महमूद को कभी रिहर्सल करते नहीं देखा गया। वो जो भी करते थे, फिल्मों में लाइव किया करते थे। यही वजह थी कि कई फिल्मी सितारे उनसे जलते थे। उन्हें इस बात से एतराज था कि महमूद को हीरो से ज्यादा पैसे मिलते हैं। दशकों तक अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले महमूद ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। अमिताभ बच्चन शुरुआती दिनों में जब संघर्ष कर रहे थे तब महमूद अली ने ही उन्हें लंबे समय तक अपने घर पर आसरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महमूद और लकी अली - फोटो : फाइल
महमूद और अरुणा ईरानी के अफेयर के किस्से भी खूब सुनाए जाते हैं। लेकिन महमूद ने मीना कुमारी की बहन मधु से शादी की। लेकिन 1967 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से महमूद को चार बच्चे हुए। फेमस सिंगर लकी अली महमूद के ही बेटे हैं। उन्होंने दूसरी शादी ट्रेसी अली से की। ट्रेसी से शादी के बाद उन्हें दो बेटा और एक बेटी हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें