मीजान जाफरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीजान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दादा को गुजरे एक साल हो गया है। इसके बारे में सोचकर कभी-कभी अजीब लगता है। प्रेरणा से लेकर निरंतर सकारात्मकता तक, असीमित कहानियों से लेकर अविश्वसनीय ज्ञान तक, आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मुझे लगता है कि हमारा जितना भी अच्छा समय एक साथ बीता है उसके लिए मैं आपको हमेशा याद करूंगा लेकिन दुनिया आपको हमेशा आपके काम और आपके द्वारा छोड़ी गई विरासत के लिए याद करेगी।'