यूं तो विद्या बालन बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक कजिन बहन भी है जिससे विद्या फिल्मों और एक्टिंग की टिप्स लेती हैं ? ये हैं प्रियामणि, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं। प्रियामणि के पिता का नाम वासुदेव मणि अय्यर और मां का नाम लता अय्यर है। प्रियामणि को एक्टिंग विरासत में नहीं मिली बावजूद इसके उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर फिल्मों में अलग पहचान कायम की है। आज उन्हें साउथ की टॉप हीरोइनों में शुमार किया जाता है। उनके पिता का प्लांटेशन का बिजनेस है जबकि उनकी मां पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं।
ये भी पढ़ें - इन लोगों से धोखा खा चुके हैं सलमान खान, देखते ही खौल जाता है खून
विज्ञापन
2 of 5
प्रियामणि
प्रियामणि ने अपने करियर की शुरुआत एक फ्लॉप फिल्म से की लेकिन उससे प्रियामणि को मिलने वाली सफलता पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्हें फिल्में मिलना बदस्तूर जारी रहा।
विज्ञापन
3 of 5
प्रियामणि
प्रियामणि ने 'बाहुबली' के निर्देशक एस एस राजामौली के साथ भी काम किया। धीरे-धीरे वो इतनी सफल हो गईं कि लोग उन्हें लंबी रेस का घोड़ा मानने लगे। 2007 में आई फिल्म 'पारुतीवीरन' के लिए प्रियामणि को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
ये भी पढ़ें - सालों बाद लोगों के सामने आई अमिताभ की ये 'हीरोइन', देख सभी हुए हैरान
4 of 5
प्रियामणि
आज प्रियामणि के स्टारडम का आलम ये है कि विद्या बालन भी अपनी फिल्मों पर उनकी राय जरूर लेती हैं। प्रियामणि ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही और प्रियामणि भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' को रजनीकांत का सलाम, कह गए इतनी बड़ी बात
लेकिन साउथ में विद्या बालन की बहन खूब नाम कमा रही हैं। उनकी हॉटनेस के जलवे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चित हैं। फिल्मों में आने से पहले प्रियामणि मॉडलिंग करती थीं। 12 साल की उम्र में ही प्रियामणि ने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। तमिल के अलावा प्रियामणि ने मलयालम और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें - उस रात सलमान और विवेक के बीच हुई थी ये बातें, क्या है उन 41 फोन कॉल्स का राज ?