सुपरस्टार सलमान खान के बारे में एक बात हमेशा ही कही जाती है - वो यारों के यार हैं तो दुश्मनों के दुश्मन। जिस पर भी सलमान मेहरबान हो गए समझ लो उसकी किस्मत खुल गई वरना उनसे पंगे लेने वालों का क्या हाल हुआ है वो सभी ने देखा है। आज सलमान की दोस्ती के चर्चे हैं तो उनकी दुश्मनी के भी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में पांच लोग ऐसे हैं जो सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते।
ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' को रजनीकांत का सलाम, कह गए इतनी बड़ी बात
विज्ञापन
2 of 6
संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान
सलमान खान ने संजय लीला भंसाली के साथ 'खामोशी', 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कई फिल्में साथ कीं जो काफी हिट रहीं, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच दरार आ गई। आज आलम ये है कि सलमान और संजय लीला भंसाली एक-दूसरे से बात तक नहीं करते। हालांकि भंसाली सलमान को बड़ा स्टार मानते हैं और उनकी तारीफ भी करते रहे हैं।
लेकिन सलमान की नाराजगी शायद इस बात को लेकर रही कि भंसाली ने उन्हें लेकर कोई बाद में कोई फिल्म नहीं बनाई। 'बाजीराव मस्तानी' में पहले सलमान और करीना को साइन किया गया था लेकिन किसी वजह से भंसाली उन दोनों को लेकर फिल्म नहीं बना पाए।
सलमान और भंसाली के बीच कड़वाहट इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार सलमान ने भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' को लेकर काफी कुछ कहा।
ये भी पढ़ें - फिल्म के लिए मनीषा कोइराला ने बनाया ऐसा हाल, वीडियो वायरल
विज्ञापन
3 of 6
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय
विवेक ओबरॉय को सलमान का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। ये दुश्मनी तब शुरू हुई जब सलमान ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में थे और विवेक ने बीच में आकर ऐसा कारनामा किया कि सलमान की बदनामी हो गई। विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान के बारे में खूब अनाप-शनाप कहा। इसके बाद सलमान ने विवेक को अपने दुश्मनों की लिस्ट में शामिल कर लिया। आज दोनों एक-दूसरे को आमने-सामने बर्दाश्त तक नहीं कर पाते। सलमान से पंगा लेना विवेक को काफी महंगा पड़ा। धीरे-धीरे उनका करियर की डांवाडोल हो गया और उन्हें अच्छी फिल्में मिलनी बंद हो गईं।
ये भी पढ़ें - ये हैं 'बाहुबली' की राजमाता, 24 साल बड़े हीरो के साथ लिपलॉक कर मचाई थी सनसनी
4 of 6
अर्जुन कपूर
सलमान खान के दुश्मनों की लिस्ट में अब जो नया नाम जुड़ा है वो अर्जुन कपूर का। अर्जुन का नाम सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई जगह साथ में देखा भी गया। अर्जुन की ये हरकत देख सलमान बौखला गए थे। शुरुआत में जब सलमान को पता चला कि अर्जुन और उनकी भाभी मलाइका के बीच कुछ पक रहा है तो सलमान ने अर्जुन से पूछा भी था लेकिन अर्जुन ने मना कर दिया था। लेकिन बाद में बात काफी बढ़ गई।
ये भी पढ़ें - उस रात सलमान और विवेक के बीच हुई थी ये बातें, क्या है उन 41 फोन कॉल्स का राज ?
विज्ञापन
5 of 6
सरोज खान
शायद ही लोग जानते हों लेकिन मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान भी सलमान को भाती नहीं हैं। दोनों के बीच दरार तब आई जब सलमान बड़े स्टार नहीं थे। उन दिनों सलमान फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में काम कर रहे थे और उसके एक गाने को सरोज खान कोरियोग्राफ कर रहीं थीं। सलमान को लगा कि सरोज उन्हें अच्छे डांस स्टेप्स नहीं दे रही हैं। यह देख सलमान गुस्से में आ गए और दोनों के बीच काफी बहस हुई।
ये भी पढ़ें - 12 साल की अनुष्का पर फिदा हो गया था ये लड़का
सिंगर अरिजीत सिंह भी सलमान खान के दुश्मनों की फेहरिस्त में शामिल हैं। दोनों के बीच विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे और इस पर अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को नगवार गुजरा और वो भी इस कदर कि उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटवा दिया। इसके बाद अरिजीत ने सलमान ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने माफ नहीं किया।
ये भी पढ़ें - सनी लियोन जैसा बनने के लिए इस हीरोइन ने किया कुछ ऐसा, फैंस रह गए थे दंग