आज हम आपको बॉलीवुड में 10 ऐसी एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना जीवनसाथी किसी फिल्मी स्टार को नहीं बल्कि चकाचौंध की दुनिया से दूर किसी आम शख्स को चुना है। हालांकि इन्होंने भी अपने जीवन में उपल्ब्धियां हासिल की है लेकिन लाइमलाइट में से कोसों दूर है। इनमें से ज्यादातर बड़े बिजनेसमैन हैं। अगर आप इनकी संपत्ति के बारे जान लेंगे तो आपको जरूर हैरानी हो सकती है...
विज्ञापन
2 of 10
asin with her husband
सुपरहिट फिल्म गजनी से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं एक्ट्रेस आसिन ने गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया है जिनमें वह सलमान के साथ फिल्म रेड्डी, अजय देवगन के साथ फिल्म बोल बच्चन और अक्षय के साथ फिल्म बॉस में नजर आई थीं। लेकिन लगातार पिटती फिल्मों के चलते आसिन ने पॉपुलर कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली। शायद ही आपको पता हो कि राहुल की कमाई 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं उनके पास तीन एकड़ का फॉर्महाउस भी है। बता दें कि सबसे तेज दौड़ने वाली कार ओरेंज बेन्टले और मर्क एंड बिमर उनके कलेक्शन में शामिल है।
विज्ञापन
3 of 10
Juhi and Jay
बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में जूही चावला का भी नाम शामिल है। शादी के बाद भी जूही को कई फिल्मों में देखा गया है। जूही ने मेहता ग्रुप के उद्यमी जय मेहता से शादी की है। मेहता ग्रुप एक जाना-माना नाम है जो भारत समेत अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में फैला हुआ है।
4 of 10
amrita arora with husband and her sister
फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने मुंबई की कंस्ट्रक्शन कपनी रेडस्टोन ग्रुप के मालिक और बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की है।
विज्ञापन
5 of 10
celina jaitly with her husband
बॉलीवुड में कुछ कमाल ना कर पाने वालीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी करने का फैसला ले लिया। सेलिना के पति पीटर हॉग ऑस्ट्रिया से हैं और वह एक बड़े बिजनेसमैन और मार्केटर हैं।
विज्ञापन
6 of 10
shilpa shetty home
बॉलीवुड की सबसे स्लिम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज भी अपनी अदाओं से दर्शकों का मन मोह रही हैं। शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी की है जो कि भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं। बता दें कि कुंद्रा ब्रिटिश एशियन नामक मैगजीन में 198वें नंबर पर भी आए थे। इतना ही नहीं साल 2009 में कुंद्रा आइपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के स्पांसर्स भी रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
ayesha with her husband
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म वॉन्टेड में नजर आने वालीं एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने फिल्मों से दूरी बनाकर रेस्ट्रोरेटर फरहान आजमी से शादी कर ली। बता दें कि फरहान, अबु आजमी के बेटे हैं।
8 of 10
vidya balan with her husband
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी खूबसूरती के कारण आज भी लोगों के दिलो में राज करती हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर और डिजनी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। फिल्म आशिकी के एक्टर आदित्य रॉय कपूर रिश्ते में विद्या के देवर हैं।
9 of 10
rani mukherjee with her husband
यश चोपड़ा खानदान की बड़ी बहु रानी मुखर्जी ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से साल 2012 में शादी की थी। बता दें कि आदित्य की यह दूसरी शादी है। फिल्म इंडस्ट्री में आदित्य टॉप के फिल्ममेकर में आते हैं और उनके बैनर तले साल में कई फिल्मों को डायरेक्ट किया जाता है।
80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस टीना मुनीम ने रिलायंस इंडस्ट्री के संस्थापक अनिल अंबानी से शादी की है। अनिल की 2016 में फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट के अनुसार नेट वर्थ 3.3 बिलियन डॉलर है। अनिल अंबानी का दुनियाभर में नाम है।