फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी को ऐसे-ऐसे कीमती गिफ्ट देते हैं पति राज कुंद्रा, आम आदमी तो सोच भी नहीं सकता

Tue, 05 Jun 2018 06:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
RAJ KUNDRA IPL
साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी करने के बाद बॉलीवुड की धड़कन गर्ल यानि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार शिल्पा शेट्टी से उनके पति राज कुंद्रा बहुत प्यार करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए अपना प्यार दर्शाते रहते हैं। आपको बता दें कि राज हमेशा शिल्पा को कीमती-कीमती गिफ्ट देते रहते हैं।

हाल ही में राज कुंद्रा को ईडी ने बिटकॉइन (Bitcoin) घोटाले में समन भेजा है। सिर्फ इतना ही राज को इससे पहले आईपीएल में सट्टेबाजी के चलते भी शक के घेरे में लिया गया था। तो क्या ये गिफ्ट उन्हीं पैसों से लिया गया है। आइए जानते हैं राज ने शिल्पा को अब तक क्या-क्या तोहफे दिए हैं... 
विज्ञापन

2 of 4
raj and shilpa kundra
शिल्पा और राज की मुलाकात लंदन में हुई थी। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती गहरी हो गई और बाद में दोनों ने शादी कर ली। राज ने शिल्पा को शादी की सालगिरह पर दुबई के बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 4
sfs - फोटो : bollywoodshaadis
इतना ही नहीं राज ने शादी के दौरान शिल्पा को डायमंड रिंग गिफ्ट की थी जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा शिल्पा ने शादी में जो लहंगा पहना था वह भी राज ने ही दिया था जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये थी।
विज्ञापन

4 of 4
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI
इसके बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा को मुंबई में किनारा नाम का एक बंगला गिफ्ट किया था। कई सालों से शिल्पा इस बंगले को खरीदने का सपना देख रही थीं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उन्हें इंग्लैंड में 7 कमरों का एक आलीशान बंगला और कई महंगी कारें भी गिफ्ट की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें