फिल्म जगत में आजकल एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। फिल्मों में कदम रखने से पहले ही बॉलीवुड सितारों के बच्चे दुनियाभर में मशहूर हो जाते हैं और इसका पूरा श्रेय जाता है सोशल मीडिया को। सोशल मीडिया पर प्रशंसक सिर्फ न अपने पसंदीदा कलाकार की जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं, बल्कि वो ये भी जानना चाहते हैं कि उनके पसंदीदा कलाकारों के बच्चे क्या करते हैं और निजी जिंदगी कैसे जीते हैं। कई बार यही जानने के लिए वो उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही स्टार किड्स मशहूर हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे की बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक फिल्म जगत में तो अपनी शुरुआत नहीं की है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।
खूबसूरती में बड़े-बड़े स्टार किड्स को मात देती हैं दिशानी
हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती की। दिशानी भले ही मीडिया कैमरे से कितनी भी दूर रहती हों, लेकिन अपने सोशल मीडिया की वजह से वो किसी न किसी कारण से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। दिशानी भी अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती और भाभी मदालसा शर्मा की तरह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। दिशानी बेहद ही खूबसूरत हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करती हैं। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि वो अपनी खूबसूरती से बड़े-बड़े सितारों के बच्चों को मात दे देती हैं।