मीनाक्षी शेषाद्रि और जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीनाक्षी शेषाद्रि आखिरी बार साल 1996 में सनी देयोल के साथ फिल्म 'घातक' में नजर आई थी। सनी देयोल ने साल 2016 में 'घायल' का सीक्वल 'घायल वंस अगेन' बनाई थी, जिसमें मीनाक्षी शेषाद्रि 'घायल' के फ्लैशबैक वाले सीन में नजर आई थी जो 'घायल' के ही सीन थे। रविवार के दिन मीनाक्षी शेषाद्रि ने पूना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जैकी श्रॉफ के साथ शिरकत की। मीनाक्षी शेषाद्रि ने जैकी श्रॉफ के साथ ही फिल्म 'हीरो' के जरिए डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: धमाकेदार होगा दिसंबर का दूसरा हफ्ता, एक-दो नहीं इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं 32 फिल्में