फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी-ऐश्वर्या को स्टार बनाने वाले सुभाष घई पर रेप का आरोप, महिला बोली- 'जब सुबह उठी तो सोफे पर...'

Fri, 12 Oct 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
subhash ghai
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन अपना रंग दिखाने लगा है । इस मामले में कई बड़े डायरेक्टर और एक्टर्स फंसते नजर आ रहे हैं । अब 'ताल', 'खलनायक' और 'परदेस' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले सुभाष घई पर भी उनकी पूर्व कर्मचारी ने रेप करने का आरोप लगाया है । हालांकि सुभाष घई इन सभी आरोपों को नकारा है और कहा कि वो मानहानि का दावा करेंगे ।
विज्ञापन

2 of 7
सुभाष घई
सुभाई घई को बॉलीवुड का दूसरा शोमैन कहा जाता है । महिला ने कहा है कि सुभाष घई ने उनको नशीला पदार्थ दिया था। इसके बाद होटल में ले जाकर उनका रेप किया। महिला ने अपनी आपबीती राइटर महिमा कुकरेजा को बताई थी। महिमा ने ही अपनी पोस्ट के जरिए ये राज खोला ।



 
विज्ञापन

3 of 7
Subhash Ghai
महिला तब सुभाष घई के साथ एक फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। सुभाष घई ने उनको मेंटर करने का वादा किया था। महिला के अनुसार, वह तब यंग थी और सभी को साबित करना चाहती थी कि वह एक अच्छी डायरेक्टर बन सकती है। पोस्ट के अनुसार, 'काम के लिए महिला को अक्सर देर तक रुकना पड़ता था।'



 

4 of 7
Subhash Ghai
'धीरे-धीरे सुभाष घई उनके नजदीक आने लगे और कई बार उनको घर भी छोड़ते थे। इस दौरान वे उनको छूते थे और देर तक गले लगाकर रखते थे। इसके बाद सुभाष घई ने एक दिन उनको अपने 2 बेडरूम फ्लैट में बुलाया। यहां वे काम के लिए रुकते थे और कहा करते थे कि एक्ट्रेसेस को स्क्रिप्ट सेशन के लिए यहीं बुलाते हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
'खलनायक' के सेट पर माधुरी दीक्षित और सुभाष घई
'यहां सुभाष घई ने उनसे सहानुभूति जीतने की कोशिश की और उनकी गोद में अपना सिर रख लिया। यही नहीं, इस दौरान सुभाष घई ने पीड़ित महिला को किस करने की कोशिश भी की जिसके बाद वह तुरंत वहां से चली गई। फाइनेंशल दिक्कतों के चलते उन्होंने प्रोजेक्ट नहीं छोड़ा लेकिन उनको ये पता लगा गया कि सुभाष घई ने उनकी दो और फ्रेंड्स के साथ ऐसी हरकत की है।'
विज्ञापन

6 of 7
सुभाष घई
'एक दिन रिकॉर्डिंग में देर हो गई तो सुभाष घई ने रास्ते में ही ड्रिंक लेने का प्लान बनाया। पीड़ित महिला के अनुसार उनको भी ये ड्रिंक दी गई लेकिन इसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पोस्ट के अनुसार, नशे की हालत में सुभाष घई उस महिला को एक होटल में लग गए और वहां उसकी जींस उतारकर खुद को उस पर फोर्स किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
subhash ghai
नशे में होने की वजह से वह भाग नहीं पाई और उसकी आवाज को सुभाष घई ने हाथ से दबा दिया था। अगली सुबह जब मैं उठी तो वह नाश्ता कर रहे थे और उनको सोफे पर खून के दाग नजर आए। इसके बाद सुभाष घई ने उनको घर छोड़ दिया । उनके ऑफिस से उनके पास फोन आया कि अगर वह इस पूरे महीने ऑफिस नहीं आएंगी तो उनको सैलरी नहीं दी जाएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें