फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kang The Conqueror: आ रहा एमसीयू का सबसे खतरनाक विलेन, बाकी के इन 10 दुर्दांत खलनायकों को जानते हैं क्या आप?

Wed, 01 Feb 2023 04:59 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
कांग द कान्करर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वल स्टूडियोज की रची काल्पनिक दुनिया मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की नई फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' में मार्वल अपना अब तक का सबसे खतरनाक विलेन कांग: द कांकरर पेश करने जा रहे हैं। ये किरदार जोनाथन मेजर्स ने निभाया है। फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' भारत में 17 फरवरी को सिनेमाघरों में अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होने जा रही है। ‘अमर उजाला’ के पाठकों के लिए जोनाथन मेजर्स जल्द ही एक खास बातचीत भी करने वाले हैं। इससे पहले वह 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' में नजर आए थे और अब 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' में तहलका मचाने को तैयार हैं। एमसीयू के खलनायकों का अपना एक अलग ही दबदबा रहा है। फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' की रिलीज से पहले आइए आपका बताते हैं एमसीयू के 10 और खतरनाक खलनायकों के बारे में..
विज्ञापन

2 of 11
नामोर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नामोर (ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर)
एमसीयू की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर’ में नामोर के किरदार में टेनोच हुएर्टा ने जो कहर बरपाया, वह एमसीयू के फैंस देख ही चुके हैं। फिल्म की कहानी पाताल में बसी उस दुनिया के बारे में है जहां पर वकांडा के अलावा वाइब्रेनियम का स्रोत एक और भी है। कुछ देश वहां मौजूद वाइब्रेनियम की तलाश में हैं और उसको हासिल करना चाहते हैं। इसे लेकर नामोर और वाकांड की रानी रामोंडा के बीच जबरदस्त टकराव होता है। फिल्म में नामोर की भूमिका निभा रहे एक्टर टेनोच हुएर्टा के अभिनय की खूब तारीफ हुई। रयान कूगलर के निर्देशन में बनी यह 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 11
गोर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोर (थॉर: लव एंड थंडर)
ऑस्कर पुरस्कार विजेता हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन बेल ने 'थॉर: लव एंड थंडर' में गोर के रूप में एमसीयू के प्रशंसकों को खूब डराया। ये फिल्म भक्तों और भगवान के बीच होने वाले युद्ध की भी कहानी है। ईश्वरीय अनुकंपा पाने में विफल रहे गोर ने इस फिल्म में तबाही और बर्बादी का ऐसा सैलाब खड़ा किया कि एकबारगी तो फिल्म देखने वाले दर्शक भी सिहर गए। 7 जुलाई 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म में बेल की अभिनय की खूब तारीफ हुई।

4 of 11
थानोस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थानोस (एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर)
और, जब फिल्म का विलेन इसके नायकों से भी ज्यादा खतरनाक और ताकतवर हो तो फिल्म देखने का अपना एक अलग ही रोमांच होता है। 'एवेंजर्स' सीरीज में थानोस को एक बहुत ही ताकतवर विलेन के रूप में दिखाया गया। फिल्म में थानोस का किरदार जोश ब्रुलिन ने निभाया। फिल्म की कहानी पूरे यूनिवर्स की रक्षा करने पर आधारित है और इसका निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया। 27 अप्रैल 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी का समापन इसके बाद आई फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ में हुआ। 
विज्ञापन

5 of 11
हेला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेला (थॉर: रैग्नारोक) 
ब्रह्मांड के दूसरी तरफ कैद, शक्तिशाली थोर खुद को एक घातक ग्लैडीएटोरियल प्रतियोगिता में पाता है जो उसे हल्क, उसके पूर्व सहयोगी और साथी एवेंजर के खिलाफ खड़ा करता है। जीवित रहने के लिए थोर की खोज उसे सर्वशक्तिमान हेला को उसके घर की दुनिया और असगार्डियन सभ्यता को नष्ट करने से रोकने के लिए समय के खिलाफ दौड़ में ले जाती है। इस फिल्म में हेला के किरदार को बहुत शक्तिशाली दिखाया गया है। हेला का किरदार केट ब्लैंचेट ने निभाया था।  
विज्ञापन

6 of 11
अल्ट्रॉन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अल्ट्रॉन (एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन)
अल्ट्रॉन एक ही मकसद है, विश्व की तबाही, लेकिन उसके रास्ते में एवेंजर्स टीम है। जो विश्व को बचाने के लिए अपनी जान और परिवार की परवाह किए बिना अल्ट्रॉन से भिड़ जाते हैं। 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' में अल्ट्रॉन के किरदार को बहुत ही प्रभावशाली और ताकतवर विलेन के रूप में दिखाया गया है। 
विज्ञापन

7 of 11
डोरमामू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डोरमामू (डॉक्टर स्ट्रेंज 2) 
जब एक रहस्यमयी शक्ति शहर पर कहर बरपा रही होती है तब डॉक्टर स्टीफन स्ट्रेंज और वोंग एक ऐसी लड़की को बचाते हैं जो यूनिवर्स में सफर कर सकती है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज' को एमसीयू में काले जादू की कहानियों को एक अलग तरह का चरित्र प्रदान करने और रहस्यवाद संबंधी विषयों को कॉमिक मुख्यधारा में लाने के लिए रचा गया था। मैड्स मिकेलसेन ने खलनायक डोरमामू का किरदार निभाया।

8 of 11
अबॉमिनेशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अबॉमिनेशन (द इनक्रेडिबल हल्क)  
सामान्य जिंदगी जी रहे ब्रूस को जब गुस्सा आता है तो उस वक्त उसका शरीर एक बड़े से हल्क का रूप ले लेता है जो पूरी दुनिया को तबाह कर सकता है। उस पर किसी का जोर नहीं चलता है, न बन्दूक की गोलियों का उस पर कोई असर है और न ही कोई मशीन और न ही किसी इंसानी ताकतों का। लेकिन  अबॉमिनेशन  बार-बार हल्क से लड़ने के लिए जनरल रॉस के साथ सेना में शामिल होता है। अबॉमिनेशन का ये किरदार टिम रोथ ने निभाया है।

9 of 11
ग्रीन गॉब्लिन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ग्रीन गॉब्लिन (द स्पाइडर मैन नो वे होम) 
स्पाइडर मैन फ्रेंचाइचीज में सबसे भयानक और पसंदीदा खलनायकों में विलेम डेफो का ग्रीन गॉब्लिन का किरदार है। 'द स्पाइडर मैन: नो वे होम’ में पीटर एक ऐसे खलनायक का सामना कर रहा है जो दुनिया तबाह कर सकता है। पीटर एक किशोर है और गॉब्लिन जैसे खलनायक का सामना करना उसे अपने आप में सबसे बड़ी चुनौती है।
Citadel: सिटाडेल के रीमेक में वरुण के साथ दिखेंगी सामंथा, देसी गर्ल ने खास अंदाज में किया अभिनेत्री का स्वागत

10 of 11
मिस्टीरिओ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिस्टीरिओ (स्पाइडर मैन फॉर फ्रॉम होम)
'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' की कहानी वहां से शुरू होती है जहां ये कहानी 'एवेंजर्स एंडगेम' में आकर खत्म हुई थी। स्पाइडरमैन को इस फिल्म में आयरन मैन के गम में डूबा हुआ दिखाया गया है। इसके अलावा यह भी दिखाया गया कि वह अब सुपरहीरो की ड्यूटी से दूर जाकर छुट्टियां मनाना चाहता है। लेकिन, एक एवेंजर होने की जिम्मेदारी उसे फिर से दंगल में खींच लाती है। जैक गिलेनहाल ने इस फिल्म में मिस्टीरिओ का खतरनाक विलेन का किरदार निभाया।
Jawan: 'पठान' के धमाके के बाद 'जवान' बने शाहरुख खान, लंबे बाल और चेहरे पर पट्टी के साथ सेट से तस्वीर वायरल
विज्ञापन

11 of 11
रेड स्कल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रेड स्कल (कैप्टन अमेरिका द फर्स्ट एवेंजर)
एमसीयू की कहानियों में कैप्टन अमेरिका का नाम एक किंवदंती बन चुका है। उसका सामना जब रेड स्कल से होता है तो पूरी ब्रह्मांड सिहरता सा महसूस होता है। रेड स्कल के किरदार में ह्यूगो वीविंग ने जो कमाल का अभिनय किया, उसकी मिसाल आज तक दी जाती है।
Pathaan: 'धुरविरोधी' युवक फिल्म देखकर बना 'पठान' का फैन, शाहरुख ने खुद शेयर किया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें