फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हिट के बाद सालों तक गुमनाम रही ये हीरोइन, अब पता चला तो...

Wed, 14 Jun 2017 04:18 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
इस हीरोइन को देख आपको वो गाना याद आ गया होगा 'घर से निकलते ही'...ये गाना फिल्म 'पापा कहते हैं' का है जो 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुआ और फिल्म भी जबरदस्त हिट रही। मयूरी इस फिल्म की लीड हीरोइन थीं और इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।

आज ये हीरोइन कहां है और क्या कर रही है, जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

मयूरी फिल्मों की दुनिया से दूर एक आम जिंदगी बिता रही हैं...एक ऐसी जिंदगी जिसमें ना तो कोई स्टार उनका दोस्त है और ना ही चकाचौंध उन पर हावी रहती है।
 
विज्ञापन

2 of 8
कैसे मिला स्टारडम ?

उन दिनों महेश भट्ट 'पापा कहते हैं' नाम से फिल्म बना रहे थे और हीरोइन की तलाश में थे। उन्हें एक नए और मासूम से दिखने वाले चेहरे की तलाश थी और उनकी ये तलाश पूरी हुई मयूरी कांगो के रूप में।
 
विज्ञापन

3 of 8
मयूरी को महेश भट्ट ने उनकी पहली फिल्म में देखा जो फ्लॉप रही, लेकिन इस फिल्म में महेश भट्ट को मयूरी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि कह उठे, 'बस, ये नीली आंखों वाली लड़की ही मेरी अगली फिल्म की लीड हीरोइन होगी।'


 

4 of 8
फिल्म आई और आते ही सुपरहिट हो गई...मयूरी कांगो को भी इस फिल्म नें टॉप की हीरोइनों में लाकर खड़ा कर दिया। ये डेब्यू इतना सुपरहिट रहा कि लोगों को लगा इंडस्ट्री की बाकी हीरोइनों को कड़ी टक्कर देने वाला मिल गया है।
लेकिन मयूरी जल्द ही गुमनामी की तरफ बढ़ने लगीं।


 
विज्ञापन

5 of 8
mayuri kango
पहली फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार तो बना दिया लेकिन उन्हें वैसे रोल नहीं मिले जैसे वो चाहतीं थीं। और फिर फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं करके वो अपना गुजारा करने लगीं।
विज्ञापन

6 of 8
मयूरी को लगा देर-सबेर अच्छे रोल और अच्छी फिल्में जरूर मिलेंगी, लेकिन ये इंतजार लंबा होता चला गया..इतना लंबा कि मयूरी को फिल्में छोड़नीं पड़ीं। मयूरी की किस्मत इतनी खराब रही कि उनकी आधी फिल्में तो रिलीज ही नहीं हुईं। 
इसी से हताश होकर उन्होंने फिल्में छोड़ एक एनआरआई से शादी कर ली और न्यूयॉर्क चली गईं।


 
विज्ञापन

7 of 8
न्यूयॉर्क से उन्होंने मार्केटिंग में एमबीए किया और अब वो गुड़गांव की एक कंपनी में मैनेजर हैं। 



 
विज्ञापन

8 of 8
वो अपने प्रोफेशन से बेहद खुश हैं और करियर के साथ साथ अपनी फैमिली को भी संभाल रही हैं। उनका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें