जब कई सेलेब्रिटीज एक ही छत के नीचे इकट्ठा होते हैं तो गॉसिप होना तो लाजमी है। जब पार्टी करण जौहर की हो तो कुछ ना कुछ गॉसिप का मसाला मिल ही जाता है। हाल ही में करण जौहर ने घर पर ही अपनी बर्थडे पर्टी रखी थी। यहां पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
पार्टी में इस सुपरस्टार को इंप्रेस करने में लगी रही जाह्नवी, भाव नहीं मिला तो किया ये काम!
2 of 5
जाह्नवी कपूर
इन्हीं में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे सितारे पहुंचे थे। सभी ने पार्टी खूब एंज्वॉय की। बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम पर छपी खबर के मुताबिक, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करती नजर आईं।
विज्ञापन
पार्टी में इस सुपरस्टार को इंप्रेस करने में लगी रही जाह्नवी, भाव नहीं मिला तो किया ये काम!
3 of 5
जाह्नवी कपूर
जी हां, रणबीर और जाह्नवी इससे पहले कभी नहीं मिले होंगे। लेकिन जाह्नवी ऐसे बिहेव कर रही थीं जैसे वो रणबीर को अच्छे से जानती हों। वो उनके साथ सेल्फी लेने और बात करने की कोशिश करती दिखाई दीं। इतना ही नहीं जाह्नवी रणबीर के आस-पास ही नजर आ रही थीं।
पार्टी में इस सुपरस्टार को इंप्रेस करने में लगी रही जाह्नवी, भाव नहीं मिला तो किया ये काम!
4 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सबकी नजरें उन पर थीं और जाह्नवी की नजरें सिर्फ रणबीर को ही ढूंढ रही थीं। लेकिन रणबीर शायद उन्हें भाव देने के मूड में नहीं थे। जब जाह्नवी रणबीर से बात करने पहुंची तो रणबीर, आदित्य रॉय कपूर और अनुष्का शर्मा से बात करने में बिजी थे।
पार्टी में इस सुपरस्टार को इंप्रेस करने में लगी रही जाह्नवी, भाव नहीं मिला तो किया ये काम!
5 of 5
जाह्नवी कपूर
रणबीर जाह्नवी की तरफ बिना ध्यान दिए आदित्य से बातें करते रहे। दोनों ने साथ में डांस किया और साथ ही समय बिताते नजर आए। बहरहाल, उनकी दोस्ती के बीच जाह्नवी नहीं आ पाईं। अब देखना ये है कि जाह्नवी की रणबीर से बात बढ़ाने की कोशिश कब कामयाब होगी।