फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में 'फ्लॉप' होते ही इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री, अब Google में इस पद कर रही हैं काम

Thu, 15 Aug 2019 07:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Mayuri Kango - फोटो : Social Media
'घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही...' गाने की हीरोइन तो आपको याद ही होंगी । इस हीरोइन का नाम है मयूरी कांगो । ये फिल्म थी 'पापा कहते हैं' और इसमें मयूरी लीड रोल में थीं । मयूरी के हीरो थे जुगल हंसराज। इस फिल्म से मयूरी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी और वो रातोंरात स्टार बन गई थीं। मयूरी ने साल 2009 में फिल्म 'कुरबां' की थी । 15 अगस्त 1982 को जन्मी मयूरी कांगो का आज जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 7
mayoori kango
ये उनकी आखिरी फिल्म थी, इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी । बीते दिनों मयूरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई कि उन्होंने ‘गूगल इंडिया’ जॉइन कर लिया है। उन्हें यहां पर इंडस्ट्री हेड की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वो ‘पब्लिसिस ग्रुप’(Publicis Groupe) की इकाई ‘Performix.Resultrix’ की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर थीं ।  
विज्ञापन

3 of 7
mayoori kango
मयूरी चकाचौंध की दुनिया से दूर अब इंटरनेशनल कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम कर रही हैं । मयूरी के बॉलीवुड करियर की बात करें तो महेश भट्ट ने उन्हें लॉन्च किया था । उन दिनों महेश भट्ट 'पापा कहते हैं' नाम से फिल्म बना रहे थे । उन्हें एक नए और मासूम से दिखने वाले चेहरे की तलाश थी और उनकी ये तलाश मयूरी कांगो के रूप में पूरी हुई।

4 of 7
Mayoori Kango
मयूरी को महेश भट्ट ने उनकी पहली फिल्म में देखा जो फ्लॉप रही, लेकिन इस फिल्म में महेश भट्ट को मयूरी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि कह उठे, 'बस, ये नीली आंखों वाली लड़की ही मेरी अगली फिल्म की लीड हीरोइन होगी।' फिल्म आई और आते ही सुपरहिट हो गई ।
विज्ञापन

5 of 7
Mayoori Kango
मयूरी कांगो को भी इस फिल्म ने टॉप की हीरोइनों में लाकर खड़ा कर दिया। ये डेब्यू इतना सुपरहिट रहा कि लोगों को लगा इंडस्ट्री की बाकी हीरोइनों को कड़ी टक्कर देने वाला मिल गया है। पहली फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार तो बना दिया लेकिन उन्हें वैसे रोल नहीं मिले जैसे वो चाहतीं थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
Mayoori Kango
फिर फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं करके वो अपना गुजारा करने लगीं। मयूरी को लगा देर-सबेर अच्छे रोल और अच्छी फिल्में जरूर मिलेंगी, लेकिन ये इंतजार लंबा होता चला गया । इतना लंबा कि मयूरी को फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। मयूरी की किस्मत इतनी खराब रही कि उनकी आधी फिल्में तो रिलीज ही नहीं हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mayuri kango - फोटो : Social Media
इसी से हताश होकर उन्होंने फिल्में छोड़ एक एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी कर ली और न्यूयॉर्क चली गईं। न्यूयॉर्क से उन्होंने मार्केटिंग में एमबीए किया । 37 साल की मयूरी का एक बेटा भी है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें