तमिल सिनेमा की ऑन-ऑफ सुपरहिट जोड़ियों में सबसे बड़ा नाम है सूरिया-ज्योतिका का। दोनों ही सुपरस्टार की हैसियत रखते हैं और 11 साल पहले दोनों शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। जी हां, आज सूरिया-ज्योतिका की शादी की 11वीं वर्षगांठ हैं। इस मौके पर हम बता रहे हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें दोनों ने साथ काम किया। इनमें से एक फिल्म 4 दिन बाद यानि 15 सितंबर को सिनेमाघरों में आने को तैयार है। आगे की स्लाइड में जानें, किन सुपरहिट फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया...
विज्ञापन
2 of 9
सूरिया-ज्योतिका
पूवेल्लम केट्टुप्पर: साल 1999 में इस जोड़ी ने पहली बार साथ किया। उस समय दोनों ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। पर इस फिल्म में दोनों ने बढ़िया काम किया। फिल्म फ्लॉप रही, पर दोनों की शुरुआत अच्छी हुई।
विज्ञापन
3 of 9
Suriya-Jyothika
उईरिले कलंतथू: पूवेल्लम केट्टुप्पर के एक साल बाद ही दोनों ने उईरिले कलंतथू फिल्म में साथ काम किया। इस फिल्म में रघुवरम भी अहम भूमिका में थे। ये पारिवारिक फिल्म खूब सराही गई। इस फिल्म के साथ ही दोनों की आपसी समझ भी बेहतर होती गई।
4 of 9
सूरिया-ज्योतिका
कका कका: ये इस जोड़ी की पहली सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म को हिदी में 'फोर्स' नाम से रीमेड किया गया। ये फिल्म साल 2003 में आई थी और दोनों को तमिल इंडस्ट्री में स्थापित कर गई थी।
विज्ञापन
5 of 9
सूरिया-ज्योतिका
पेराझगन: इस फिल्म के लिए ज्योतिका को पहली बार तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही दोनों को सिल्वरस्क्रीन पर सबसे अच्छे कपल के तौर पर भी पहचान मिल गई। ये फिल्म साल 2004 में आई और दोनों को ही बॉक्स ऑफिस पर स्थापित कर गई।
विज्ञापन
6 of 9
सूरिया-ज्योतिका
मायावी: ये फिल्म साल 2005 में आई थी। तबतक दोनों के अफेयर के चर्चे हर तरफ फैल चुके थे। हालांकि दोनों ने उस पाद को कभी खुलेआम नहीं स्वीकारा, पर लोग ये जान चुके थे कि दोनों में क्या पक रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
सूरिया-ज्योतिका
जून आर: ये फिल्म साल 2006 में आई। इसे रेवती ब्रह्मा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सूरिया ने गेस्ट रोल किया था। इस फिल्म में छोटे से रोल में ही दोनों की शादी दिखाई गई थी और दोनों ने शादी कर भी ली।
8 of 9
सूरिया-ज्योतिका
सिल्लुनु ओरु काधाल: ये मूवी साल 2006 में आई। दोनों की आखिरी फिल्म थी थी। इस फिल्म के बाद ही दोनों की शादी हो गई। इसके बाद अब दोनों करीब 11 सालों बाद बड़ी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस बीच ज्योतिका ने साल 2007-2015 तक फिल्मों से ब्रेक ले लिया। आगे की स्लाइड में जानें, 11 सालों बाद दोनों की कौन सी फिल्म आ रही है...
मगालिर मोट्टम: इस फिल्म को सूरिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में लीड भूमिका में ज्योतिका हैं। सूरिया इसमें गेस्ट रोल कर रहे हैं। ये फिल्म 15 सितंबर को रिलीज हो रही है।