फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेमस एक्टर टॉम ऑल्टर को कैंसर, 'जुनून' में निभाया यादगार किरदार

Mon, 11 Sep 2017 06:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 7
टॉम ऑल्टर - फोटो : Just Dial
फेमस एक्टर टॉम ऑल्टर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार की तरफ से इस बाबत जानकारी दी गई। उन्हें भारत सरकार पद्म श्री से भी सम्मानित कर चुकी है। 

आगे पढ़ें, टॉम ऑल्टर की जिंदगी की अनछुई कहानियां...
विज्ञापन

2 of 7
Tom Alter - फोटो : Tom Alter
धर्मेंद्र की फिल्म 'चरस' से साल 1976 में बॉलीवुड में एंट्री करने के पहले टॉम ऑल्टर कई नाटकों में काम कर चुके थे। उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से साल 1974 में डिप्लोमा करने के दौरान गोल्ड मेडल जीता था। 
विज्ञापन

3 of 7
Tom Alter - फोटो : Tom Alter
टॉम ऑल्टर साल 1980 से लेकर 1990 के दश्क में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट भी रह चुके हैं। वह पहले जर्नलिस्ट थे, जिन्होंने टीवी पर सचिन तेंदुलकर का इंटरव्यू लिया था जब वह क्रिकेट में कदम रखने जा रहे थे... 

4 of 7
टॉम ऑल्टर - फोटो : Just Dial
ऑल्टर के सभी किरदारों में सबसे ज्यादा याद किया जाता है टीवी सीरियल 'जुनून' में निभाया उनका गैंगस्टर केशव कलसी का किरदार, जो 90 के दशक में पांच वर्षों तक चला। उन्होंने 'जुनून' नाम की फिल्म में भी काम किया, जिसमें राहुल रॉय और पूजा भट्ट लीड रोल में थे।
विज्ञापन

5 of 7
टॉम ऑल्टर - फोटो : Just Dial
ऑल्टर ने तीन किताबें लिखी हैं, जिनमें से एक नॉन-फिक्शन और दो फिक्शन हैं। कला और फिल्म जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए साल 2008 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।  टॉम ऑल्टर उर्दू साहित्य में भी रुचि रखते हैं। टॉम ऑल्टर मिर्जा गालिब का किरदार भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
टॉम ऑल्टर - फोटो : Just Dial
जानकारी के मुताबिक सीनियर एक्टर ऑल्टर को स्क्वॉमस सेल कार्सिनोमा (स्किन कैंसर) बीमारी हो गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनका कैंसर चौथे स्टेज में पहुंच चुका है। उनके परिवार ने और जानकारी देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टॉम ऑल्टर - फोटो : Just Dial
टॉम ऑल्टर अमेरिकी मूल के भारतीय नागरिक हैं। उनके दादा अमेरिकी नागरिक थे। उनके पिता का जन्म अविभाजित भारत में हुआ था और भारत के बंटवारे के बाद परिवार ने यही रहना तय किया था। टॉम ऑल्टर का परिवार मसूरी में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें