फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: इन सितारों को पसंद आई 'द कश्मीर फाइल्स', कंगना बोलीं- बॉलीवुड के चमचे सदमे में चले गए हैं

Mon, 14 Mar 2022 01:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
The Kashmir Files - फोटो : twitter
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बड़े पर्दे पर आने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से रोज नए रिकॉर्ड कायम करती जा रही है। फिल्म को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी हर तरफ ‘द कश्मीर फाइल्स’ की ही बात हो रही है। इस फिल्म की सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। अब कई सेलिब्रिटीज भी फिल्म के समर्थन में सामने आ गए हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : instagram
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर की सराहना
अपनी फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन में व्यस्त अक्षय कुमार ने ट्विटर का सहारा लेकर अभिनेता अनुपम खेर को फिल्म में उनके अभिनय के लिए बधाई दी है। अक्षय ने लिखा कि मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मैं जल्द ही इसे देखूंगा। यह एक अच्छी फिल्म है। मुझे इस बात कि खुशी है कि थिएटर में दर्शक इसे देखने आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 7
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
कंगना बोलीं, थिएटर की सीट फुल देख सदमे में गया 'बुलीवुड'
हाल ही में रंगना रनौत ने भी इंस्टाग्राम का सहारा लेकर फिल्म को अपनी समर्थन दिया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म को लेकर दो स्टोरी शेयर की थी। कंगना न कहा था कि यह फिल्म साल की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक होगी। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कई भ्रमों को तोड़ती है कि सिर्फ बड़े ब़ट की फिल्में ही अचछी चलती है। इस फिल्म ने दर्शकों को वापस सिनेमाघरों में ला दिया है। थिएटर में एक भी सीट खाली नहीं है और इससे 'बुलीवुड' के चमचे सदमे में चले गए हैं। सारी दुनिया देख रही हैस लेकिन ये लोग एक भी शब्द नहीं कह रहे हैं। अब इनका वक्त खत्म हो चुका है।


 

4 of 7
आर माधवन और परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन और परेश रावल ने भी दी बधाई
आर माधवन ने ट्विटर पर लिखा कि दर्शकों से इस फिल्म को लेकर काफी अच्छे रिव्यू सुनने को मिल रहे हैं। मैं इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मुझे यकीन है कि विवेक अग्निहोत्री एक बढ़िया काम के साथ आया है... बधाई टीम। इसके साथ ही अभिनेता परेश रावल ने भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता को इतनी बहदुर फिल्म बनाने के लिए बधाई दी।


विज्ञापन

5 of 7
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram- Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा भी आईं समर्थन में
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के लिए ट्वीट किया कि मैं मेरे दो पसंदीदा लोगों के लिए बहुत खुश हूं। अच्छा काम बोलता है, पूरी टीम को बधाई। बता दें कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही सूरज बड़जात्या की ‘ऊंचाई’ में अनुपम खेर के साथ नजर आन वाली हैं और मिथुन चक्रवर्ती के साथ वह एक शो का हिस्सा है।

विज्ञापन

6 of 7
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैना बोले, हिंदू नरसंहार के दर्द को दर्शाया
भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक सुरेश रैना भी फिल्म को समर्थन देते नजर आए। उन्होंने लिखा कि फिल्म घाटी में हिंदू नरसंहार के दर्द को दर्शाती है। पेश है द कश्मीर फाइल्स...अब यह आपकी फिल्म है। अगर फिल्म आपके दिल को छू जाती है, तो मैं आपसे न्याय के अधिकार के लिए आवाज उठाने और कश्मीर नरसंहार के पीड़ितों का साथ देने का अनुरोध करता हूं।


विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा चोपड़ा ने फिल्म देखने की अपील की
मीरा चोपड़ा ने सभी से अपील की कि वे ‘द कश्मीर फाइल्स’ जरूर देखें। इसके साथ ही उन्होंने सभी को सच्चाई दिखाने के लिए विवेक अग्निहोत्री को धन्यवाद किया। मीरा ने कहा कि एक हिंदू के रूप में सिस्टम ने उन्हें काफी गुस्सा दिला दिया। वहीं, युवाओं से इतिहास को थोड़ा बेहतर ढंग से समझने के लिए फिल्म देखने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें