एंटरटेनमेंट के लिए पहले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि फिल्मों को बड़े पर्दे यानी थिएटर में रिलीज में काफी वक्त लगता था और तब तक दर्शकों को वही पुरानी फिल्मों का दोबारा टेलीकास्ट देखने पड़ता था, लेकिन ओटीटी की वजह से एंटरटेनमेंट की परिभाषा ही बदल गई है और कोरोना के समय में तो ओटीटी प्लेटफार्म की लोकप्रियता और भी ज्यादा बड़ गई है। यहां पर हर हफ्ते या यूं कहें कि दर्शकों के लिए हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है। हर बार की तरह इस सप्ताह भी अमेजन प्राइम, जी फाइव, नेटफ्लिक्स और वूट जैसे ओटीटी प्लेटफार्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। दर्शकों को इस बार ओटीटी पर रोमांच के साथ हॉरर का तड़का भी मिलने जा रहा है। कुल मिलाकर ये हफ्ता भी मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। तो चलिए नजर डालते हैं, इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज पर।