फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेमा मालिनी' की दौलत पर कुंडली मारकर बैठी थी ये अभिनेत्री, 'चाची' बनकर बटोरी खूब नफरत

Sat, 15 Feb 2020 01:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मनोरमा - फोटो : ट्विटर
'दो कलियां', 'दो फूल' और 'सीता और गीता' में वैंप का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मनोरमा की आज पुण्यतिथि है। 1972 में आई 'सीता और गीता' में मनोरमा द्वारा निभाया गया कौशल्या चाची का किरदार आज भी लोकप्रिय है। मनोरमा ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर वैंप और हास्य कलाकार की भूमिका ही निभाई।
 
विज्ञापन

2 of 4
मनोरमा - फोटो : ट्विटर
मनोरमा की आखिरी फिल्म दीपा मेहता की वाटर थी, जिसमें उन्होंने विधवा आश्रम की मुखिया की भूमिका निभाई थी। लाहौर में बतौर बाल कलाकार अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली मनोरमा ने राजा नक्सर से निकाह किया था। दोनों विभाजन के बाद भारत आ गए थे, और निर्माता बन गए।
विज्ञापन

3 of 4
manorma - फोटो : instagram
फिल्मों में क्रूर चाचियां- सौतेली मांयें तो बहुत आईं, इनमें कुछ ने दर्शकों को हंसाया भी और परेशान भी किया, लेकिन 'सीता और गीता' की मनोरमा की बराबरी न कोई कर सकी और न कर सकेगी। उनका गोल-गोल आंखें, मटकाकर बोलना, बेचारी सीता की संपत्ति पर कुंडली मारकर बैठना आज भी दर्शक पसंद करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मनोरमा - फोटो : ट्विटर
मनोरमा ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्में कीं। ज्यादातर फिल्मों में मनोरमा ने नेगेटिव किरदार निभाया। साल 2008 में मनोरमा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें