फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या और मणिरत्नम की फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा, पहली बार परदे पर दिखेगा विश्वसुंदरी का ये रूप

Sat, 15 Feb 2020 01:02 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : ट्विटर
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक मणि रत्नम अब कल्कि कृष्णमूर्ति के काल्पनिक ऐतिहासिक उपन्यास पोन्नियिन सेल्वन पर फिल्म बनाकर अपनी दिली ख्वाहिश पूरी करने जा रहे हैं। इस उपन्यास का फिल्मी रूपांतरण करने की इच्छा उन्होंने आज से 26 साल पहले जताई थी, लेकिन बनाने की अनुमति और आर्थिक मदद न मिलने की वजह से यह परियोजना अधर में ही लटकी रही।
विज्ञापन

2 of 4
सोभिता धुलिपाला - फोटो : ट्विटर
पिछले साल के अंतिम महीने दिसंबर में ही खबर आई थी कि उपन्यास के नाम से ही बनने इस फिल्म की शूटिंग शुरू गई है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन और जयम रवि जैसे हिंदी और दक्षिण सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों की टोली काम कर रही है। हाल ही में इन बड़े नामों के बीच एक और नया और हुनरमंद नाम सोभिता धुलिपाला जुड़ गया है, जो एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नर्तकी हैं। सोभिता को फिल्म में एक राजकुमारी के किरदार के लिए चुना गया है, जिसे कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम में महारत हासिल है।
विज्ञापन

3 of 4
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram
फिल्म 10वीं और 11वीं शताब्दी के दौरान चोल वंश के राजाओं में से एक अरुलमोझीवर्मन की कहानी बताती है, जिसमें ऐश्वर्या फिल्म की खलनायिका नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं, जो सत्ता की भूखी है। वह अपने पति पेरिया पझुवेत्तारियार के हेरफेर के माध्यम से चोलों के पतन की साजिश रचती है। फिल्म के करीबी एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म में ऐश्वर्या राय ज्यादातर सीन अभिनेता विक्रम के साथ हैं, जोकि इस फिल्म में राजकुमार आदित्य करिकलन की भूमिका निभा रहे हैं। मणि रत्नम के निर्देशन में ही वर्ष 2010 में बनी हिंदी फिल्म 'रावण' में विक्रम और ऐश्वर्या साथ मिलकर काम कर चुके हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
maniratnam - फोटो : social media
फिल्म के पहले दौर की शूटिंग थाइलैंड में जनवरी के महीने में पूरी हो चुकी है। बचे भाग का फिल्मांकन अब पूरे भारत की अलग अलग और वास्तविक जगहों पर होगा। सूत्रों के अनुसार, 'फिल्म को 'बाहुबली' की तरह दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला भाग 2021 में रिलीज होगा। दृश्यों की प्रभावशाली बनाने के लिए वीएफएक्स तकनीकी का भरपूर प्रयोग किया जा रहा है, और कहानी के दौर में प्रमाणिकता लाने के लिए कलाकार अपने चाल चलन और वेशभूषा का पूरा ध्यान रख रहे हैं।' यह फिल्म भारत की सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज होगी। 

रणधीर कपूर की इस हिट फिल्म का रजनीकांत ने किया था रीमेक, देखिए 10 दमदार किरदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें