फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Tiwari-Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- उनकी नीयत अच्छी नहीं

Fri, 02 Jun 2023 08:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने ताजा बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी पर उन्होंने अपने विचार रखे थे, जिसके बाद से ही वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फिल्म की सफलता एक खतरनाक ट्रेंड है। साथ ही उन्होंने इसकी तुलना नाजी जर्मनी से भी की थी। 
Vivaan Shah: नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान ने 'द केरल स्टोरी' पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
विज्ञापन

2 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : Social media
अब उनके इस बयान पर भाजपा नेता, भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी ने निशाना साधा है।  जब मनोज से द केरल स्टोरी पर नसीरुद्दीन की टिप्पणियों पर पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए एक समाचार पोर्टल से कहा कि उन्हें भारी मन से यह कहना पड़ रहा है कि नसीरुद्दीन एक अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन उनकी नीयत सही नहीं है।
Mumbaikar Review: विजय सेतुपति का एक और विजयी अंदाज, पहली हिंदी फिल्म में बने ‘गैंगस्टर इन मेकिंग’
विज्ञापन

3 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : Social media
उन्होंने सवाल किया कि नसीरुद्दीन ने अपनी तब आवाज क्यों नहीं उठाई जब पहले की फिल्मों में आवारा आदमी महिलाओं को परेशान करता था और उनके बारे में अनुचित टिप्पणी करता था। हालांकि, उन्होंने तर्क दिया कि पहले की फिल्में काल्पनिक थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स तथ्यों पर आधारित हैं।
Naagin 6: नागिन 6 में हुई टीवी के इस सुपरस्टार की एंट्री, तेजस्वी प्रकाश संग जबर्दस्त अंदाज में आएंगे नजर

4 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : social media
मनोज ने कहा कि तब नसीरुद्दीन के पास कहने के लिए कुछ नहीं था। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर उनको फिल्म से दिक्कत है तो वह कोर्ट जा सकते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार ने आगे कहा कि बात करना बहुत आसान है। नसीरुद्दीन ने एक भारतीय नागरिक और एक इंसान के तौर पर अच्छी पहचान नहीं बनाई है।
ChidiaKhana Review: एनएफडीसी की एक और फिल्म का बंटाधार, मूल कहानी पर फोकस न होने से बनी चूं चूं का मुरब्बा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : social media
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नसीरुद्दीन ने कहा था कि 'भीड़', 'अफवा' और 'फराज' जैसी फिल्में सब धराशायी हो गईं, लेकिन 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए लोग उमड़ पड़े हैं। उन्होंने उल्लेख किया था कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और इसे देखने का इरादा भी नहीं है क्योंकि उन्होंने इसके बारे में काफी कुछ पढ़ा है। 
Tudum 2023: नेटफ्लिक्स के फैन इवेंट में इस साल आलिया-सुहाना को मिला मौका, इस दिन से बंटेंगी मुफ्त टिकटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें