फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के साथ डेब्यू करके भी नहीं चला मनोज कुमार का बेटा, अब है इस कंपनी का मालिक

Sat, 06 May 2017 10:38 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
कुणाल गोस्वामी
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हुए हैं जिन्हें अपने माता-पिता के स्टारडम और शोहरत के बूते फिल्में तो मिल गईं लेकिन शायद वो इतने टेलेंटेड नहीं रहे कि अपने पेरेंट्स की तरह ही सफलता का स्वाद चख सकें। कई स्टार किड्स तो ऐसे रहे जिन्होंने सालों तक फिल्मों में धक्का खाने के बाद गुमनामी की ऐसी चादर ओढ़ ली कि फिर नजर ही नहीं आए।

लेकिन कुछ ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने फ्लॉप से हताश होने के बजाय अलग ही फील्ड में अपने खानदान का नाम रोशन किया जैसे कि कुणाल गोस्वामी।
विज्ञापन

2 of 8
श्रीदेवी के साथ कुणाल गोस्वामी
बॉलीवुड के सदाबहार हीरो और 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी को एक्टिंग विरासत में मिली। बचपन से ही वो अपने पिता को एक्टिंग करते हुए देख रहे थे।

 शायद यही सोच मनोज कुमार ने भी कुणाल को एक्टर बनाने का सोचा। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि कुणाल उनके जैसा एक्टर बन भी पाएगा या नहीं ?
विज्ञापन

3 of 8
कुणाल गोस्वामी
बेटे कुणाल को लेकर मनोज कुमार ने सोचा था कि वो भी उनकी तरह ही स्टार बनेगा और नाम रोशन करेगा। शायद इसी सोच के साथ मनोज कुमार ने कुणाल को बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में ढालना शुरु कर दिया। अपनी निर्देशित फिल्म 'क्रांति' में मनोज कुमार ने कुणाल को भी लिया और सोचा कि उनका बेटा उनकी एक्टिंग विरासत को आगे बढ़ाएगा।

4 of 8
गोविंदा के साथ एक फिल्म के सीन में कुणाल गोस्वामी
स्क्रीन पर कुणाल गोस्वामी का ये पहला एक्सपीरिएंस था। इसके बाद कुणाल गोस्वामी ने और भी कई फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल्स किसी को रास नहीं आई।
विज्ञापन

5 of 8
कुणाल गोस्वामी
फिल्मों के नाम पर लोगों को सिर्फ कुणाल गोस्वामी की फिल्म 'कलाकार' ही याद है जिसमें वो श्रीदेवी के साथ नजर आए। फिल्म तो चली नहीं लेकिन इसके गाने 'नीले नीले अंबर पर' ने खूब धमाल मचाया। ये गाना श्रीदेवी और कुणाल गोस्वामी पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
कुणाल गोस्वामी
लेकिन ना तो कुणाल के पास पिता जैसे लुक्स थे और ना ही उनमें पिता जैसा एक्टिंग हुनर था, शायद इसीलिए कुणाल खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित नहीं कर पाए और गुमनाम हो गए। एक तरफ जहां कुणाल अपने औंधे मुंह गिरे करियर को लेकर निराशा में थे तो वहीं दूसरी ओर मनोज कुमार उन्हें फिल्मों में पहचान दिलाने की कोशिशों में लगे हुए थे।
विज्ञापन

7 of 8
श्रीदेवी के साथ कुणाल गोस्वामी
जब बाकी लोगों ने कुणाल को फिल्में देनी बंद कीं तो मनोज कुमार ने ही फिर से कुणाल के लिए फिल्म बनाई और वो भी 1999 में। लेकिन इस फिल्म का हश्र भी काफी बुरा हुआ। फिल्म में ऋषि कपूर और शिल्पा शिरोडकर जैसे स्टार भी थे लेकिन वो भी कुणाल की इस फिल्म की नैय्या पार नहीं लगा सके।

वहीं दूसरी और मनोज कुमार का प्रोडक्शन हाउस भी बंद हो गया और उसी के साथ ही कुणाल गोस्वामी का फिल्मी करियर भी।
विज्ञापन

8 of 8
कुणाल गोस्वामी
लेकिन फिल्मों में ना चल पाने से कुणाल दुखी नहीं हुए। उनकी जगह कोई और होता तो वो शायद गुमनाम होकर खो जाता लेकिन कुणाल ने कुछ अलग करने का सोचा। और इसी सोच के साथ उन्होंने केटरिंग का बिजनेस खोल लिया और उसे संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें