फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: मिलिए इंडस्ट्री के अंडररेटेड सितारों से, परफॉरमेंस देखकर सलमान-रणबीर भी लगने लगते हैं कम

Sat, 11 Sep 2021 03:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मनोज बाजपेयी, तब्बू, जिम्मी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन ये बात भी सच है कि बहुत से सितारों को खुलकर उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिलता। बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिनका हर जगह नाम लिया जाता है और अक्सर अवॉर्ड्स भी उन्हें ही मिलते हैं। विज्ञापन से लेकर सोशल मीडिया तक सिर्फ कुछ चुनिंदा सितारों का ही क्रेज देखने को मिलता है। इस आपाधापी में अक्सर ऐसा होता है कि वो सितारे जो दर्शकों के वैसे ही प्यार और सम्मान के हकदार हैं कहीं ना कहीं उन्हें वो मिल नहीं पाता।

ये हैं बॉलीवुड के अंडररेटेड सितारे

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे अंडररेटेड सितारे हैं जिन्होंने छोटे से छोटे और बड़े से बड़े रोल में अपनी दमदार परफॉरमेंस से अपनी प्रतिभा साबित की है लेकिन पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री की गिनती में अक्सर उनका नाम कहीं पीछे छूट जाता है। तो चलिए आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे ही सितारों से जिनका नाम से ज्यादा काम बोलता है।
विज्ञापन

2 of 8
रणदीप हुड्डा - फोटो : screenshot from youtube/ani
रणदीप हुड्डा

रणदीप बॉलीवुड के एक ऐसे ही सितारे हैं जिन्होंने हीरो से लेकर विलेन हर तरह के किरदार में खुद को खरा साबित किया है। फिल्म 'सरबजीत' के लिए रणदीप ने जी तोड़ मेहनत की थी और इस फिल्म में उनकी परफॉरमेंस काफी पसंद की गई थी। रणदीप ने इससे पहले भी ऐसी बार शानदार अभिनय किया है जब उन्होंने आलोचकों तक को हैरान कर दिया। हालांकि रणदीप को वो लाइमलाइट नहीं मिलती जिसके वो हकदार हैं।
विज्ञापन

3 of 8
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका आप्टे

नेटफ्लिक्स क्वीन कही जाने वाली राधिका आप्टे हर तरह का किरदार करने का हुनर रखती हैं। ग्लैमरस से लेकर देसी तक हर किरदार में राधिक बिल्कुल रम जाती हैं। 'बदलापुर', 'हंटर', 'द कॉलिंग', 'पार्च्ड' जैसी कई फिल्मों में राधिका ने अपना हुनर साबित किया है। राधिका को ओटीटी वेब सीरीज में काफी पसंद किया गया है। 

4 of 8
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram
मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन' को जबरदस्त सफलता मिली। इसके साथ ही एक बार फिर मनोज बाजपेयी का नाम सबकी जुबान पर आ गया। हालांकि जिस तरह से उनका नाम अब सामने आया वो बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था। मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन से पहले भी बहुत सी फिल्मों में धमाकेदार अभिनय किया है जिसमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'वीर जारा', 'मिसिंग' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 8
जिम्मी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
जिम्मी शेरगिल

कभी अपने चॉकलेटी लुक्स से लड़कियों का दिल चुरा लेने वाले जिम्मी शेरगिल आज गुंडे मवाली से लेकर पुलिस तक के किरदार बेहतरीन ढंग से निभाते हैं। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में तो उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसा हंसा कर बेहाल कर दिया था और लोग अवस्थी जी की फैन बन गए थे। जिम्मी बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जिनके काम को और ज्यादा महत्व देना चाहिए क्योंकि वो अपने काम को 100 प्रतिशत ईमानदारी से करते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
तब्बू

तब्बू बॉलीवुड की उन हीरोइनों में शामिल हैं जिन्होंने 90 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन किया है और आज भी वो हर एक किरदार को बेहद लाजवाब ढंग से निभाती हैं। उन्होंने अपनी शानदार परफॉरमेंस से 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और 2 नेशनल अवॉर्ड्स भी जीते हैं। 'माचिस', 'विरासत', 'चांदनी बार', मकबूल', 'चीनी कम' जैसी फिल्मों में दमदार अदायगी करने वाली तब्बू को बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्रियों जितना श्रेय नहीं दिया जाता है जबकि उनके अंदर प्रतिभा कूट कूट कर भरी है।
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म क्रांतिवीर में नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर

नाना एक्टिंग के मामले में कई हीरो के बाप हैं। दमदार डायलॉग डिलिवरी से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक नाना ने हर किरदार में खुद को बेहतरीन साबित किया है। क्रांतिवीर, अंकुश, अंगार, तिरंगा, अपहरण, वेलकम जैसी फिल्मों में नाना ने दमदार परफॉरमेंस दी हैं। हालांकि इन सबके बावजूद नाना को ए लिग के एक्टर्स की लिस्ट में कभी जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

8 of 8
अतुल कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
अतुल कुलकर्णी

10 क्लास से ही अभिनय शुरू करने वाले अतुल कुलकर्णी ने अपने हर किरदार से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। 'रंग दे बसंती', 'नटरंग', 'चांदनी बार' जैसी कितनी ही फिल्में हैं जिनमें अतुल का काम देखकर कोई भी कह सकता है कि वो बॉलीवुड के सबसे अंडररेटेड सितारे हैं। अतुल कुलकर्णी अपने अभिनय से फैंस के साथ साथ आलोचकों की भी तारीफ पा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें