फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Fable: बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा मनोज बाजपेयी की 'द फैबल' का प्रीमियर, अभिनेता ने जाहिर की खुशी

Mon, 22 Jan 2024 06:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प और प्रशंसित अभिनेताओं में से एक हैं। अपने लंबे और सफल करियर में, अभिनेता सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर और राजनीति जैसी कई फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज द फैमिली मैन में भी नजर आए हैं। अभिनेता अब अपनी आगामी राम रेड्डी द्वारा निर्देशित 'द फैबल  फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी  की फिल्म 'द फैबल  का वर्ल्ड प्रीमियर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आगामी 74वें संस्करण में एनकाउंटर कॉम्पिटिशन में होने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि यह पिछले 30 वर्षों में बर्लिनले महोत्सव के मुख्य प्रतिस्पर्धी वर्गों में से एक में प्रीमियर होने वाली एकमात्र दूसरी भारतीय फिल्म है। ओपनिंग डे पर फिल्म का शाम का प्रीमियर होगा। यह मनोज बाजपेयी के लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है और अभिनेता भी उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “द फैबल' के कलाकारों में शामिल होना एक अच्छा अनुभव रहा है। राम रेड्डी जैसे रचनात्मक दिमाग के साथ काम करना और पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन हाउस द्वारा समर्थित ए-फेस्टिवल में भाग लेना प्रेरणादायक है। बर्लिन में हमारी फिल्म की उपस्थिति भारतीय कहानी कहने की वैश्विक पहुंच और कलात्मक क्षमता का प्रतीक है।"

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों मनोज बाजपेयी ने अपनी सीरीज 'द फैमिली मैन 3' को लेकर भी फैंस को बड़ा अपडेट दिया था। अभिनेता ने सीरीज की रिलीज को लेकर कहा, 'एक बार जब इसकी शूटिंग शुरू और खत्म हो जाएगी तो इसके पोस्ट प्रोडक्शन काम में करीब आठ महीने और लगेंगे। इसके बाद ये रिलीज के लिए तैयार होगी। मेरे ख्याल से आप सभी अब इसकी रिलीज डेट का सही आंकलन कर सकते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उनकी वेब सीरीज 'किलर सूप' ओटीटी पर रिलीज हुई। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कोंकणा सेन भी अहम किरदार में नजर आईं। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Katrina Kaif: रश्मिका और नोरा के बाद अब कैटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, ऋतिक रोशन भी साथ आ रहे नजर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें