मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता से एक यूजर ने पूछा, 'ऐसा कौन सा किरदार है, जिसे आप दोबारा निभाना चाहेंगे और क्यों? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं दोबारा कभी कोई किरदार नहीं निभाना चाहता हूं, लेकिन मैं फिल्म आने के बाद हमेशा अपने किरदारों में खामियां ढूंढता हूं। ऐसा करके मैं बहुत परेशान भी होता हूं, लेकिन बाद में कुछ नहीं कर सकते। मैं चीजों को नहीं बदल सकता क्योंकि सही समय चला गया है, इसलिए दुखी होने का कोई मतलब नहीं है।'