फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री मिलने पर मनोज की प्रतिक्रिया और सोनू निगम के बयान सहित, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Sun, 17 Mar 2019 08:52 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo
पद्म श्री सम्मान मिलने पर मनोज बाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा। सम्मान मिलने पर नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने खुशी साझा करते हुए कहा, "मेरे करीबी, दोस्त और फैंस इस सम्मान से बहुत खुश हैं। ये अच्छी बात है कि अब तक सोशल मीडिया पर मेरी किसी भी तरह की आलोचना नहीं हुई और न ही किसी ने मेरा नाम पद्मश्री विजेताओं के रूप में घोषित होने पर विवाद खड़ा किया। मैं वास्तव में खुश हूं और यह अच्छी बात है कि मुझे सम्मान मिलने पर किसी को आपत्ति नहीं है।" आपको बता दें कि इससे पहले मनोज बाजपेयी को दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
सियाचीन के जवानों का मनोरंजन करेंगे अक्षय कुमार 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हमेशा शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। आर्थिक मदद के बाद अब उन्होंने सियाचीन के जवानों का मनोरंजन करने का वादा किया है। बता दें कि कपिल शर्मा ने इस बार अपना शो सीआरपीएफ जवानों के लिए रखा। इस दौरान स्टेज पर कई जवानों ने अपना टैलेंट भी दिखाया। शो में मेहमान के तौर पर अक्षय कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान अक्षय ने जवानों से वादा किया कि वह सियाचीन जरूर जाएंगे और वहां पोस्टिंग के लिए मौजूद जवानों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
parineeti chopra - फोटो : file photo
बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी में निक जोनस के दोस्तों ने किया फ्लर्ट- परिणीति चोपड़ा 
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी के 3 महीने बाद जीजा निक जोनस के दोस्तों को लेकर बड़ी बात बोली है। हाल ही में परिणीति एक्टर अक्षय कुमार के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची। यहां उन्होंने शो में मौजूद सभी लोगों के साथ जमकर मस्ती भी की। इस बीच परिणीति ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में निक जोनस के दोस्तों ने उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। यह बात उन्होंने कपिल शर्मा के पूछने पर बताई। 

4 of 5
taimur ali khan
तैमूर को 'भूखा मर रहा है' बोलने बालों को करीना कपूर खान का करारा जवाब

अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी फिल्मों के अलावा बेटे तैमूर अली खान को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इस बार वह सोशल मीडिया पर तैमूर को लेकर ट्रोल हो गईं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तैमूर को पतला समझते हुए 'भूखा मर रहा है' कह डाला। इस पर करीना ने करारा जवाब देते हुए कहा, वो बेचारा भूखा नहीं मर रहा है। मुझे लगता है कि कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल, मोटा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम - फोटो : SELF
सोनू निगम ने पाकिस्तान को लेकर कही बड़ी बात

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ी बात बोली है। एक मीडिया कॉन्क्लेव में पहुंचे सोनू निगम ने कहा कि इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग भारत को अब पाकिस्तान के साथ जंग करने जैसी बात कर रहे हैं, जबकि लोग जंग की बातें तो करते हैं, लेकिन आर्मी में कोई जाना नहीं चाहता। इसके अलावा सिंगर ने और भी कई बातें बोलीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें