kareena kapoor khan
- फोटो : file photo
इससे पहले अरबाज के इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया था जिसमें करीना ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई थी। करीना को एक यूजर का कमेंट दिखाया जाता है जिसमें वो करीना को सलाह दे रही होती हैं कि 'अब आप आंटी हो गई हैं, टीएनजर जैसा बनने की कोशिश मत करो।' जिसके बाद करीना कहती हैं कि 'लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि सेलिब्रिटीज की फीलिंग्स होती है। उनके भी इमोशंस होते हैं। वो सोचते हैं कि सेलिब्रिटीज, एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की कोई फीलिंग नहीं होती। जिसके जो मन में आता है वो लिख देता है।'