नीरज पांडे-मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'सीक्रेट ऑफ सिनौली’ और 'सीक्रेट ऑफ द कोहिनूर’ की मेजबानी कर चुके अभिनेता मनोज बाजपेयी 'सीक्रेट्स ऑफ द बुद्धा रेलिक्स' की मेजबानी कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी कहते हैं, 'नीरज पांडे के साथ काम करना हमेशा मेरे लिए एक अलग ही अनुभव होता है। इसकी अंतर्धारा को उजागर करती ऐसी बातें होती हैं जो डॉक्यूमेंट्री को आकार देने में योगदान देती है। यह डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को बुद्ध के समय में लेकर जाएगी है, जो उनके जीवन और शिक्षाओं के ऐतिहासिक काल को उजागर करती है। इसका उद्देश्य दर्शकों को उन गहन कहानियों से जोड़ना है, जिन्होंने हमारी आध्यात्मिक विरासत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'