विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन मंजुलिका के रोल में नजर आई थीं। लेकिन, इसकी दूसरी कड़ी में अक्षय कुमार को कार्तिक ने रिप्लेस कर दिया। वहीं, विद्या बालन भी नजर नहीं आईं। 'भूल भुलैया 2' में तब्बू और कियारा आडवाणी ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब जब चर्चित फ्रेंजाइजी की तीसरी फिल्म आ रही है तो चर्चा है कि विद्या बालन इसमें लौट रही हैं।