फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: मशहूर फैशन डिजाइनरों को ईडी ने भेजा नोटिस और सलमान खान के खिलाफ पोस्ट नहीं कर सकेंगे केआरके

Thu, 24 Jun 2021 12:22 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनीष मल्होत्रा और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में काम करने वाले देश के तीन मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची और रितु कुमार का नाम सुर्खियों में छा गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीनों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। मामला पंजाब के एक नेता से लाखों रुपये अवैध तौर पर लेने का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों फैशन डिजाइनर को अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय पर इन्हें तलब किया गया है। पंजाब कांग्रेस से जुड़े विधायक ने अवैध तौर पर लाखों रुपये इन्हें नकद दिए थे। इस अवैध लेनदेन में पंजाब के जिस विधायक का नाम आ रहा है, उनसे भी ईडी पूछताछ कर रही है। उनके बैंक खातों की जांच के दौरान ऐसे कुछ लेनदेन का खुलासा हुआ, जिसके बाद ईडी ने तीनों फैशन डिजाइनर तो तलब किया है। 


मुसीबत: मनीष मल्होत्रा सहित इन फैशन डिजाइनरों को ईडी ने पूछताछ के लिए किया तलब
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम
सुपरस्टार सलमान खान से पंगा लेने के बाद पिछले काफी दिनों से केआरके (कमाल राशिद खान) सुर्खियों में बने हुए थे। केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुनाई थी और उनकी फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। सिर्फ यही नहीं केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। बुधवार को सलमान खान द्वारा केआरके पर किए गए मानहानि मामले की सुनवाई हुई। सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में अंतरिम आदेश पारित किया गया। 

खान वर्सेज खान: सलमान के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं कर सकेंगे केआरके, कोर्ट ने जारी किया अंतरिम आदेश
विज्ञापन

3 of 5
2.कंगना रणौत - फोटो : Instagram- Kangana Ranaut
एक्ट्रेस कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने भारत और इंडिया के बीच का फर्क बताया है। भारत की परिभाषा बताते हुए कंगना ने लिखा कि, 'ये एक संस्कृत शब्द है। भ से भाव, र से राग और त से ताल का अर्थ निकलता है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने लिखा, 'भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब वो अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में विश्वास कर उसी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही कंगना ने सभी से गीता, वेदों और योग से जुड़ने की अपील की।

विचार: कंगना रणौत ने की 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' करने की मांग, बोलीं- ये नाम गुलामी का प्रतीक है

4 of 5
घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका - फोटो : सोशल मीडिया
शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं। कैंसर के बारे में घनश्याम नायक को अप्रैल महीने में पता चला था, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हो गया है। घनश्याम की काम के प्रति लगन भी काबिल-ए-तारीफ है। कैंसर से जूझने के बाद भी लगातार नट्टू काका काम कर रहे हैं। 77 साल की उम्र में भी घनश्याम लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं शो के फैंस ने उनके जल्द ही ठीक होने की मनोकामनाएं की हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: कैंसर से जूझ रहे हैं 'नट्टू काका', मुश्किल समय में भी करते रहे काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी और कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बयान की वजह से शो 'इंडियन आइडल 12' एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कुमार सानू ने कहा कि बीते कुछ सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री बदल गया है- प्रोडक्शन, म्यूजिक की क्वालिटी और सिंगर्स के संग व्यवहार ये सब माइने रखते हैं। कुमार सानू ने यह भी कहा, 'जितना गॉसिप होगा, उतना टीआरपी बढ़ेगा, समझा करो। यह कोई बड़ी बात नहीं है। टैलेंट अपना रास्ता खोज लेती है और ये शो टैलेंट को सामने लाते हैं। इंडियन आइडल ही नहीं, हर शो ऐसी प्रतिभा को सार्वजनिक मंच पर लाते हैं। हो सकता है कि उन्हें इंडस्ट्री में मौका न मिले, उन्हें इस मंच पर कुछ काम और पैसा कमाने का मौका मिल सकता है।'

इंडियन आइडल 12: 'जितनी गॉसिप उतनी टीआरपी, समझा करो', शो के कंट्रोवर्सी पर कुमार सानू ने कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें