मंदाकिनी अभिनेत्री
नीली आंखों वाली उस खूबसूरत अभिनेत्री ने तेजी से आसमान की ऊंचाइयां तो छुईं, लेकिन अचानक वो पर्दे से कहां गायब हो गई किसी को खबर तक नहीं लगी। मंदाकिनी ने तेजाब और लोहा जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया लेकिन जो रोल उन्हें राम तेरी गंगा मैली में मिला था वैसा दमदार रोल मंदाकिनी को दोबारा नहीं मिला सका।