Deepika Padukone
- फोटो : instagram
किरदार में खो जाते हैं रणबीर
इस दौरान दीपिका से उनके पति रणवीर सिंह और उनके सह अभिनेता रहे रणबीर कपूर को लेकर भी सवाल पूछे गयए। दीपिका ने कहा, पर्दे पर अपने किरदार को निभाने के मामले में रणवीर और रणबीर बिल्कुल अलग हैं। जहां रणवीर पूरे प्रोसेस में विश्वास करते हैं, वह अपनी निजी जिंदगी में भी उस किरदार को अपना लेते हैं। करीब हर जगह वह अपने किरदार के बारे में सोचते हैं। सेट पर भी वह किरदार के तौर पर ही सबसे बर्ताव करते हैं वहीं रणबीर बहुत ज्यादा तैयारी करते मुझे कभी नहीं दिखाई दिए। हालांकि वह जब अपना सीन निभाते हैं तो वह काफी अच्छा होता है। दरअसल रणबीर और मेरा किरदार की तैयारी करने का तरीका करीब-करीब एक जैसा ही है।
घर पर भी काम ले आते हैं रणवीर
अपने पति रणवीर को लेकर दीपिका ने मजाकिया लहजे में कहा, हमारी अच्छी रिलेशनशिप रहने कारण यह भी है कि रणवीर करीब हर छह महीने में एक अलग इंसान होते हैं इसलिए शायद मैं कभी उनसे बोर नहीं होती हूं। दीपिका ने आगे बताया, जब मैं और रणवीर एक साथ काम करते हैं तो मैं घर पर काम की कोई भी बात नहीं करती हूं हालांकि रणवीर कई बार काम की बातें किसी ना किसी तरह घर में ले ही आते हैं।