फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका तक, ये पांच अभिनेत्रियां खुद से छोटी उम्र के पार्टनर को दे बैठीं दिल

Sun, 13 Oct 2019 03:08 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
aishwarya rai, priyanka chopra - फोटो : social media
कहा जाता है प्यार में उम्र मायने नहीं रखती। बॉलीवुड के कुछ सितारों को देखें तो ये बात बिल्कुल सच नजर आती है। इन सितारों ने उम्र को परे रखकर एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। आज हम ऐसी अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिन्होंने अपने से कम उम्र के पार्टनर संग शादी की।
विज्ञापन

2 of 6
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। बॉलीवुड में यह जोड़ी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। दोनों की एक बेटी आराध्या हैं। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि टोरंटो में जनवरी 2007 में फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के बाद, होटल की बालकनी में उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। वैसे अभिषेक उम्र में ऐश्वर्या से दो साल छोटे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Preity Zinta - फोटो : social media
प्रीति जिंटा और जेन गुडइनफ
प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकी निवासी जेन गुडइनफ से शादी कर ली। बता दें कि प्रीति और जेन की उम्र में 10 साल का अंतर है। प्रीति के पति उनसे 10 साल छोटे हैं। प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में हुई थी। दोनों मिले और बाते आगे बढ़ीं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

4 of 6
bipasha basu - फोटो : social media
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा से तीन साल छोटे हैं। फिल्म 'अलोन' के बाद दोनों के प्यार की चर्चा बॉलीवुड में खूब सुर्खियों में रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
निक जोनस ने बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा से 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में शादी की थी। इस कपल की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति से हुई थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा उम्र में निक से 10 साल बड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Soha Ali Khan Kunal Kemmu - फोटो : Instagram
कुणाल खेमू और सोहा अली खान
कुणाल खेमू और सोहा अली खान के बीच पांच साल का अंतर है। सोहा कुणाल से पांच साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात 'ढूंढते रह जाओगे' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। धीरे-धीरे दोनों करीब आए। सोहा और कुणाल पेरिस में छुट्टियां बिता रहे थे तभी कुणाल ने सोहा को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों की एक बेटी है।

10 की उम्र में रियलिटी शो का विनर बना था कंटेस्टेंट, नशे की लत ने बर्बाद कर दिया करियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें