फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: ममता बनर्जी से सलमान खान ने की मुलाकात, सामने आया वीडियो

Sat, 13 May 2023 07:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज (13 मई)  कोलकाता में हैं। यहां वह एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम से पहले वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
वीडियो में  सीएम ममता उनका स्वागत करती नजर आ रही हैं। वहीं, सलमान के साथ इस क्लिप में उनके बॉडीगार्ड शेरा भी दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस कॉन्सर्ट में अभिनेता के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी परफॉर्म करती नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
बता दें कि इससे पहले सलमान के कोलकाता का कार्यक्रम कई बार स्थगित किया जा चुका है। जनवरी महीने में ही वह पश्चिम बंगाल की राजधानी जाने वाले थे, लेकिन उनका कार्यक्रम बाद में कैंसिल  कर दिया गया। इसके बाद अप्रैल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद उन्हें अपना प्लान दोबारा पोस्टपोन करना पड़ा था। हालांकि, इस बार वह कड़ी सुरक्षा में परफॉर्म करने के लिए  पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता का यह कार्यक्रम कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब में होने वाला है। 
Vivek Agnihotri: 'बदलाव की शुरुआत घर से करें...' हॉलीवुड लेखकों को दिए विवेक के समर्थन पर गुलशन देवैया का तंज

4 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
गौरतलब है कि सलमान खान हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। हालांकि, लोगों को यह कुछ खास पसंद नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बहुत मुश्किल से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। सलमान के अलावा इसमें पूजा हेगड़े और वेंकटेश अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
Suniel Shetty: जैकी श्रॉफ के स्टाइल के फैन हुए सुनील शेट्टी, अन्ना ने अभिनेता को बताया- स्वैग का बादशाह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media
सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में दिखेंगे। इस फिल्म में वह एक बार फिर देश के दुश्मनों से लड़ते नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना की जोड़ी दिखने वाली है। इस बार इसका निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।
The Kerala Story: ऑस्ट्रेलिया में द केरल स्टोरी की शानदार शुरुआत,अदा शर्मा की एक्टिंग के कायल हुए विदेशी दर्शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें