फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबाक: इस वजह से वेलकम बैक का हिस्सा नहीं बनीं मल्लिका शेरावत, बोलीं- लोग अपनी गर्लफ्रेंड को रोल दे देते हैं

Thu, 16 Sep 2021 10:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की हॉट अदाकाराओं में से एक मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की बिंदास गर्ल कही जाती हैं। मल्लिका शेरावत ने अपने अभिनय से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। हालांकि मल्लिका सिर्फ पर्दे के सामने ही बोल्ड नहीं हैं बल्कि पर्दे के पीछे भी वो बेधड़क और बिंदास होकर बातें करती हैं। हाल ही में मल्लिका शेरावत ने बताया कि वो फिल्म 'वेलकम बैक' का हिस्सा क्यों नहीं बन पाई थीं। दरअसल वेलकम फिल्म में मल्लिका शेरावत ने इशिका नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी लेकिन इस फिल्म की सेकेंड पार्ट में उन्हें काम नहीं मिला।

इस वजह से मल्लिका के हाथों से निकली फिल्में

इस पर मल्लिक का कहना है कि वो इसका हिस्सा नहीं थी क्योंकि वो डॉयरेक्टर की गर्लफ्रेंड नहीं थीं। एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा कि, 'अगर वेलकम का सीक्वल बनेगा तो डायरेक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को ही रखेगा उसमें। वेलकम 2 बनता तो उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को डाल दिया बताओ अब मैं क्या करुं'।
विज्ञापन

2 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram
मल्लिका सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि, 'ये ही सच है। जब भी लोग किसी फिल्म का सीक्वल बनाते हैं तो उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट कर लेते हैं।  मैं ऐसे में क्या कर सकती हूं। बॉलीवुड में मेरा कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। मैं कभी किसी अभिनेता, निर्माता या निर्देशक के साथ नहीं रही। मेरे लिए बस मेरा काम मायने रखता है। अगर आपको लगता है कि मैं आपके प्रोजेक्ट के लायक हूं तो मुझे इसका हिस्सा बनना है। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड्स को ही कास्ट करना है तो मैं कुछ नहीं कर सकती'।
विज्ञापन

3 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram: mallikasherawat
बता दें कि कुछ समय पहले मल्लिका ने खुलासा किया था कि, 'उनके जीवन में एक ऐसा वक्त भी आ गया था जब वो देश छोड़ना चाहती थीं। मल्लिका शेरावत का कहना है कि उन्हें पुरुषों से कभी कोई दिक्कत नहीं रही। मीडिया के एक वर्ग खासकर महिलाओं द्वारा उन्हें तंग किया गया'। उन्होंने कहा, 'मुझे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। मेरे पिता बेहद रूढ़िवादी हैं। मां भी और भाई भी। उस वक्त मेरे पास बिल्कुल भी समर्थन नहीं था। ऐसे में मैं एक्ट्रेस बनने के लिए घर से भाग गई'।

4 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram
मल्लिका शेरावत ने कहा कि, 'उन्हें मुंबई का कल्चर अपनाने और बसने में वक्त लगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में समाज विकसित हुआ है, अब लोग उस तरह की फिल्मों के प्रति अधिक सहिष्णु हैं, जो उन्होंने अपने शुरुआती दौर में की थी। उन्होंने बिकनी पहने और स्क्रीन पर चुंबन देने वाली फिल्मों को अनुभव का हिस्सा बताया और कहा कि मैं वास्तव में खुश हूं कि समाज में बहुत विकास हुआ है। लोग अधिक सहिष्णु हो गए हैं। आज सामने की नग्नता कोई बड़ी बात नहीं है...'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram
मल्लिका ने कहा कि, 'उनको मीडिया में महिलाओं के एक निश्चित वर्ग की तरफ से टारगेट किया गया था। उन्होंने कहा कि मीडिया के खास वर्ग ने मुझे काफी परेशान किया। जबकि पुरुषों ने हमेशा मेरी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आया कि ये महिलाएं मेरे खिलाफ क्यों हैं, और मेरे लिए इतनी खराब क्यों हैं। मल्लिका काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वो फिल्म 'मर्डर', 'वेलकम', 'हिस्स' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। मल्लिका बहुत जल्द ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें