फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मलंग' का फर्स्ट लुक आउट, माइकल जैक्सन की तरह नाचे टाइगर, पांच खबरें

Sun, 17 Nov 2019 04:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मलंग, टाइगर श्रॉफ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कहीं कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। तो हम आपको यहां फटाफट बताएंगे आज की पांच खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
Disha Patani, Anil Kapoor, Aditya Roy Kapoor and Kunal Kemmu - फोटो : social media
मलंग का फर्स्ट लुक आउट
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म मलंग का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने मलंग का फर्स्ट लुक शेयर कर आदित्य को बर्थडे विश किया। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखी जाएगी।

विज्ञापन

3 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ का डांस वीडियो वायरल
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के डांस और एक्शन के करोड़ों दीवाने हैं। इन दिनों टाइगर का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर माइकल जैक्सन जैसे डांस मूव्स कर रहे हैं। ये एक कोलाज वीडियो है जिसमें एक तरफ टाइगर श्रॉफ डांस कर रहे हैं और दूसरी तरफ माइकल जैक्सन के डांस की क्लिप को जोड़ा गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वयरल हो रहा है।

4 of 6
shraddha kapoor
शूटिंग के दौरान श्रद्धा की मस्ती
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों सर्बिया में अपनी आगामी फिल्म बागी 3 की शूटिंग में बिजी हैं। श्रद्धा सर्बिया में काम के साथ साथ मस्ती भी कर रही हैं। श्रद्धा ने अपने दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में श्रद्धा के साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। फिल्म में श्रद्धा एयर होस्टेस के किरदार में नजर आएंगी। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे उनकी बहन के किरदार में नजर आएंगी।



विज्ञापन

5 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
समुद्र किनारे मस्ती करती दिखीं सुष्मिता
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुष्मिता समुद्र में मस्ती करती नजर आ रही हैं। सुष्मिता इस वीडियो में मालदीव की सुबह का मजा ले रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'ये ग्लो तब आता है जब आप सही में अपनी जिंदगी जीते हैं। इस तरह की सुबह। ये समुद्र और ये रेत।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया
'भोंसले' को मिले बर्सिलोना में पुरस्कार
मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'भोंसले' को एशियन फिल्म फेस्टिवल बर्सिलोना में दो कैटेगिरी में अवार्ड मिला है। फिल्म को 'बेस्ट स्क्रीनप्ले' के लिए और 'बेस्ट डायरेक्टर' के लिए सम्मानित किया गया। फिल्म को देवाशीष मखीजा ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी एक पुलिस कांस्टेबल की है। इस किरदार को मनोज बाजपेयी ने निभाया है। यह कांस्टेबल प्रवासियों के संघर्ष और स्थानीय नेताओं के साथ युद्ध में उनकी मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें