फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे को लेकर अर्जुन कपूर संग लंच डेट पर गईं मलाइका अरोड़ा, हो रही शादी की तैयारी?

Sun, 17 Feb 2019 06:39 PM IST
अरविंद अरविंद इकलौते बेटे लेकर अर्जुन कपूर संग लंच डेट स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, यहां मनाया था वैलेंटाइन डे
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
बीते कई महीनों से अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर संग खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी एयरपोर्ट तो कभी किसी पार्टी इवेंट में दोनों को साथ देखा जाता रहा है। ताजा खबरों के मुताबिक इस कपल को मुबई एक रेस्टोरेंट में लंच डेट पर देखा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार मलाइका के इकलौते बेटे अरहान भी उनके साथ लंच डेट पर गए...
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
इस दौरान तीनों ही कैजुअल लुक में नजर आए थे। बता दें कि मलाइका ने ब्ल्यू डेनिम के साथ सफेद रंग की सूती कमीज पहनी हुई थी और सनग्लास सहित फेडोरा हैट भी पहनी हुई थी। वहीं, अर्जुन कार्गों पेंट और काले रंग की  प्रिंटिड टी-शर्ट और कैफ पहने हुए थे। अरहान की बात करें तो गहरे नीलें रंग की टी-शर्ट और काली पेंट पहनी हुई थी। रेस्टोरेंट से बाहर आते वक्त अर्जुन के फैन ने उनके संग सेल्फी ली तो वहीं, मलाइका ने भी पैपाराजी को देख हंसते हुईं कार में बैठ गईं।  
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
अभी बीते दिनों अर्जुन और मलाइका डिनर डेट के लिए एक होटल में पहुंचे थे जहां मलाइका उनके काफी नजदीक नजर आई थीं। इस साल दोनों के शादी करने की भी खबर है। हाल में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसके नीचे मलाइका ने एक बेहद खूबसूरत कमेंट कर एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया था।

4 of 5
bollywood
अर्जन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। उस वक्त अर्जुन कपूर करीब 2-3 साल के रहे होंगे। इस फोटो में अर्जुन मासूमियत से बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक घड़ी भी पहन रखी है। इस तस्वीर में वे बेहद क्यूट लग रहे हैं।
देखे पोस्ट...
 






View this post on Instagram







 

So finally here is my first look for Panipat 😉😛😄 !!! #Angryyoungman #mrgrumpy #poser4life #baldjun

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Feb 10, 2019 at 12:52am PST

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'So finally here is my first look for Panipat (तो आखिरकार ये रहा पानीपत के लिए मेरा पहला लुक)। इस फोटो के नीचे कई बडे़ सेलिब्रिटी ने कमेंट किया। इस पर मलाइका ने जो कमेंट किया उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोनों के बीच कुछ बहुत जोरो-शोरों से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें