फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: क्या अरबाज का गर्लफ्रेंड से हो गया ब्रेकअप? एक्स हसबैंड के रिश्ते के बारे में क्या बोलीं मलाइका

Tue, 13 Dec 2022 11:30 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तब सुर्खियां बटोरी जब जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह और अरबाज सिर्फ ‘अच्छे दोस्त’ हैं, हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि क्या दोनों अलग हो गए हैं? और न ही दोनों ने इस पर कोई आधिकारिक खुलासा किया है। लेकिन 'मूविंग इन विद मलाइका' के हालिया एपिसोड में फिल्ममेकर करण जौहर ने मलाइका से दोनों के रिलेशनशिप के बारे में कुछ ऐसे ही सवाल किए, पढ़िए इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
इन दिनों मलाइका अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर लाइमलाइट में हैं। बता दें कि करण जौहर बतौर गेस्ट मलाइका के शो हमें आए थे और इसी दौरान वह एक्ट्रेस से कई सारे पर्सनल सवाल पूछते हैं, जिसमें करण मलाइका से पूछते हैं कि अरबाज संग ब्रेकअप के बाद वह उनके साथ किस तरह का रिश्ता शेयर करती हैं? करण के इस सवाल पर मलाइका ने जवाब में कहा 'मुझे लगता है कि हमारे बीच अच्छी इक्वेशन है और यह काफी प्यारा है, हम दोनों एक दूसरे के साथ पहले से बहुत ज्यादा अच्छे हैं'। 

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम
विज्ञापन

3 of 4
अरबाज और जॉर्जिया - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद, करण ने मलाइका से अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में भी पूछा। जिस पर मलाइका ने कहा वह अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर श्योर नहीं हैं। मलाइका ने यह भी कहा कि वो इन सब चीजों को लेकर अरबाज या अपने बेटे अरहान से कभी बात नहीं करती हैं। बातचीत को जारी रखते हुए मलाइका कहती है कि,'मैं ईमानदारी से सच कहूं तो, मैं यह सब सवाल कभी नहीं पूछती हूं। मैं एक ऐसी इंसान हूं, जो अपने बेटे से यह तक नहीं पूछती कि उनकी लाइफ में आखिर चल क्या रहा है। मुझे यह सब पूछना बिलकुल जायज नहीं लगता है। मुझे लगता है कि मैं अपनी लाइन क्रॉस कर रही हूं। मैं जानती हूं कई सारे कपल्स तलाक के बाद बच्चों से एक दूसरे की लाइफ के बारे में अपडेट लेते रहते हैं। लेकिन मैं ऐसा करना बिलकुल नहीं पसंद करती हूं और मैं इन सब चीजों से काफी दूर रहना पसंद करती हूं'।

यह भी पढ़ें:  फिल्म के सेट पर अतुल अग्निहोत्री को दिल दे बैठी थीं अलवीरा, पिता-भाईजान से रजामंदी लेकर रचाई शादी
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
बता दें कि शो के पहले एपिसोड में मलाइका ने फराह खान से बातचीत करते हुए अपने तलाक और फर्स्ट मैरिज के बारे खुल कर बात की थी। और कहा था कि उन्होंने ही अरबाज को प्रपोज किया था, और यह भी बताया क्यों उन्होंने बहुत छोटी उम्र में शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें:  वेंकटेश ने अनजाने में भरी थी करिश्मा की मांग, बॉलीवुड के 'अनाड़ी' ऐसे बने साउथ सुपरस्टार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें