बॉलीवुड के भाईजान और दबंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता सलमान खान के परिवार में ज्यादातर लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और अक्सर लाइम-लाइट में रहते हैं। उनकी बहन अलवीरा भी बॉलीवुड से प्रोफेशनली भी जुड़ी हुई हैं लेकिन इसके बावजूद वह चकाचौंध भरी दुनिया से दूरी बनाए रखती हैं। कैमरे के सामने उन्हें बेहद कम देखा गया है जबकि अलवीरा कॉस्ट्यूम डिजाइनर और प्रोड्यूसर भी हैं। वहीं उन्होंने एक्टर व प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री से शादी रचाई है और दोनों की लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी रही है। अलवीरा खान 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं, तो चलिए जन्मदिन पर जानते हैं अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की प्रेम कहानी...