फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभकामनाएं: अर्जुन कपूर संग रोमांटिक तस्वीर साझा कर मलाइका ने किया बर्थडे विश, एक्टर को बताया अपना 'सनशाइन'

Sat, 26 Jun 2021 06:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन और मलाइका - फोटो : Instagram
26 जून 1985 को मुंबई में जन्में अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन को बॉलीवुड के तमाम अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दीं। लेकिन सभी की नजरें अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की बधाई पर टिकी थीं। बता दें, फैंस का वो इंतजार अब खत्म हो चुका है। मलाइका ने अर्जुन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने अर्जुन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते की खबर तो किसी से नहीं छुपी है। दोनों ही काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं लेकिन खुलकर कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अक्सर पार्टीज और फैमिली डिनर पर भी दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी बेकरार रहते हैं और इसी के साथ साथ दोनों की शादी की खबरें भी चर्चा में आ जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और तमाम फैंस भी उनकी तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कूपर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
तस्वीर में आप देख सकेंगे कि मलाइका अर्जुन के सीने से लगी हुई हैं और साथ ही बैकग्राउंड की खूबसूरती भी देखते ही बन रही है। इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखती हैं, '  हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन'। बता दें, दोनों की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और दोनों को ऐसे ही हमेशा साथ बने रहने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
मलाइका और अर्जुन के फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि शादी की बात पर दोनों अब तक खामोश ही रहते हैं। काफी समय पहले यह अफवाह भी सामने आई थी कि दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन कोरोनावायरस के चलते ऐसा नहीं हुआ। फैंस को इंतजार है कि अब दोनों साल 2021 में शादी के बंधन में बंधते हैं या नहीं। दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें फिल्मों में आने से पहले अर्जुन सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे। अचानक दो साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप की क्या वजह थी ये आज तक पता नहीं चला। वहीं मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद से उनका और अर्जुन का नाम एक साथ जोड़ा जाता है। मलाइका और अर्जुन की उम्र में लगभग 11 साल का अंतर है। अर्जुन आज 36 साल के हुए हैं और मलाइका 47 वर्ष की हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों लॉकडान के समय भी एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें