मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
मलाइका के स्टाइल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, जिम वियर से लेकर पार्टी ड्रेसिज तक उनके हर अंदाज पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं। अपने हुस्न की बिजलियां गिराने वाली मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी खूबसूरती से कहर बरपा रही हैं। साझा की गई तस्वीरों में मलाइका लाइट पिंक कलर का टाइट फिटिंग गाउन पहने नजर आ रही हैं। मलाइका के गाउन पर सिल्वर और गोल्डन कलर के सितारे कुछ इस कदर जड़े हैं कि वह सितारों की तरह जगमगा रही हैं। अभिनेत्री के फैंस को उनका यह लुक दीवाना बना रहा है।