फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट किया वीडियो, दे रहीं खास सलाह

Fri, 14 Feb 2020 03:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora - फोटो : Instagram
वैलेंटाइन डे पर सभी सितारे कुछ न कुछ पोस्ट करके सोशल मीडिया अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोडा़ (Malaika Arora) ने इस खास दिन पर एक ऐसा वीडियो साझा किया जो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में मलाइका सभी से वैलेंटाइन डे के दिन खास काम करने की सलाह दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने घर के गॉर्डन एरिया में नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका लोगों से इस दिन पर पौधा लगाने को कह रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मलाइका ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
मलाइका ने लिखा- 'यह आपको वैलेंटाइन डे की बधाई देने के लिए नहीं है। आज मैं इससे कुछ उल्टा करने जा रही हूं। मैं आपसे हर दिन प्यार को चुनने के लिए कह रही हूं। आपके लिए प्यार का क्या मतलब है? घर पर बना खाना? अपने करीबियों से गले मिलना? क्या वैलेंटाइन डे इन्हीं सबके बारे में है?'
 

4 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा बीते कुछ वक्त से अर्जुन कपूर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मलाइका ने एक पोस्ट में अर्जुन के साथ तस्वीर साझा की थी। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें पुख्ता हुईं। मलाइका और अर्जुन हाल ही में अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में साथ दिखे थे। इस खास मौके पर इन दोनों सितारों ने एक साथ एंट्री ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
इन दोनों ने मीडिया के सामने भी जबरदस्त पोज दिए जिसमें इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। मलाइका ने इस खास मौके पर लाल रंग की स्टाइलिश साड़ी पहनी थी। गले में नेकलेस और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। अर्जुन कपूर ने हरे रंग की शेरवानी के साथ नीले रंग का पैजामा पहना हुआ था। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। 

मधुबाला के जन्मदिन पर करोड़ों चाहने वालों का टूटा दिल, इस वजह से नहीं हुआ बायोपिक का एलान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें