फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day 2020: इन सेलिब्रिटीज के लिए खास है वैलेंटाइन डे, इसी दिन बंधे थे शादी के बंधन में

Fri, 14 Feb 2020 03:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वैलेंटाइन्स डे पर ये कपल्स मना रहे एनिवर्सरी - फोटो : Social Media
14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे यूं तो प्यार के इजहार का दिन होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से वो बात कह देते हैं जो वो सालभर कहने में हिचकिचाते हैं। इस दिन को दो प्यार करने वाले यादगार और खास बनाना चाहते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए ये प्रेमी जोड़े इसी दिन को चुनते हैं शादी के बंधन में बंधने के लिए। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हैं जिन्होंने इस दिन को खास बनाते हुए इस दिन सात फेरे लिए। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बारे में बताएंगे जो 14 फरवरी के दिन अपनी मैरिज एनिवर्सरी मनाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Arshad Warsi
अरशद वारसी- मारिया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड अभिनेता अर्शद वारसी का। अरशद वारसी की आज यानी की वैलेंटाइन डे के दिन वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे है। अरशद ने 14 फरवरी 1999 को मारिया से शादी की थी। दोनों की शादी को 21 साल हो चुके हैं। अरशद और मारिया ने वैलेंटाइन डे को खास बनाने एक दूसरे से शादी की थी। आज दोनों खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Ram Kapoor and Gautami
राम कपूर
टेलीविजन और बॉलीवुड में अच्छा-खासा नाम कमाने वाले अभिनेता राम कपूर ने भी 14 फरवरी के दिन ही शादी की थी। राम और गौतमी एक टीवी सीरियल में साथ काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने 14 फरवरी 2003 को शादी कर ली। इस साल दोनों अपनी 17वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं।

4 of 6
पति और बच्चे के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : Social Media
मंदिरा बेदी
बॉलीवुड और टेलीविजन की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार मंदिरा बेदी बी इस लिस्ट में शामिल हैं। मंदिरा भी 14 फरवरी 1999 को राज कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों की शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं और दोनों खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त, रिया पिल्लई - फोटो : Social Media
संजय दत्त
बॉलीवुड के संजू बाबा यानि की संजय दत्त ने भी 14 फरवरी को यादगार बनाने के लिए इसी दिन शादी करने का फैसला किया था। संजय ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रेहा पिलाई से इसी दिन शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। कुछ समय बाद संजय ने मान्यता के साथ शादी कर ली। संजय और मान्यता के दो जुड़वा बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ruslaan Mumtaz
रुसलान मुमताज
टीवी और बॉलीवुड अभिनेत रुस्लान मुमताज की शादी भी 14 फरवरी को ही हुई थी। रुस्लान ने निराली मेहता से साल 2014 में शादी की थी। रुसलान ने बॉलीवुड में 'एमपी3' (मेरा पहला पहला प्यार), 'तेरे संग' जैसी फिल्मों में काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें