फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में योगा करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर देखते ही फैंस के उड़े होश, पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल

Mon, 04 Jan 2021 08:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में आए दिन मलाइका अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने स्विमिंग पूल के अंदर अपनी योगा करती हुई एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन भी दिया है जो फिटनेस के दीवानों को बहुत पसंद आएगा।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
45 की उम्र में भी 25 सी दिखने वाली मलाइका की खूबसूरती और फिट बॉडी का राज योगा ही है। मलाइका अपनी बॉडी का पूरा ख्याल रखती हैं और अक्सर अपने फिटनेस वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वो पूल के अंदर योगा पोज देती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका पूल में एक पैर पर खड़ी है और दूसरे पैर को उन्होंने ऊपर उठाकर अपने हाथ से पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा कि, 'आइए एक नए साल के लिए हमारे वर्कआउट और योग रुटीन को किक स्टार्ट करें'। फैंस को मलाइका का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी तस्वीर पर काफी कमेंट कर रहे हैं।




 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
बता दें कि मलाइका इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के साथ छुट्टियां मना रही हैं। उनकी मस्ती करती तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही हैं। हालांकि वेकेशन के समय में भी मलाइका ने अपने योग और एक्सरसाइज का साथ नहीं छोड़ा है और जमकर वर्कआउट भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
बता दें कि मलाइका पिछले साल कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। इसके चलते उन्हें काफी समय क्वारांटीन में बिताना पड़ा था। ऐसे में स्थिति सामान्य होते ही नए साल के लिए मलाइका गोवा चली आईं। गौरतलब है कि गोवा बॉलीवुड सेलेब्स की बहुत ही पसंदीदा जगह हैं। इससे पहले आलिया भट्ट, सारा अली खान, करण जौहर जैसे सितारों  भी गोवा में मस्ती करते देखे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें